पुराने नंबर पर ही लें Jio की सर्विस का मजा, बस करें ये काम

नई दिल्ली। अगर आपके पास जियो का सिम नहीं है और आप जियो की सर्विस का फायदा उठा चाहते हैं तो परेशान न हो। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने पुराने नंबर पर ही जियो की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। खास बता यह है कि इसके लिए आपको अपने पुराने नंबर को बदलवाना भी नहीं होगा। इसके लिए बस आपको मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी (MNP) कराना होगा।

ऐसे कराएं MNP

ऐसे कराएं MNP

मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी की मदद से यूजर्स अपने पुराने नंबर पर किसी भी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस को एक्टिव करा सकते हैं। जियो की सर्विस को एक्टिव कराने के लिए सबसे पहले आपको PORT लिखकर 1900 पर मैसेज करना होगा। इस नंबर पर मैसेज करने के बाद आपको एक यूनिक कोड मिलेगा।

कोड के साथ जाए Jio स्टोर

कोड के साथ जाए Jio स्टोर

आपको जो यूनिक कोड मिलेगा उसकी वैलिडिटी 15 दिनों की होगी। आपको 15 दिनों के भीतर अपने नजदीकी जियो स्टोर पर उस कोड के साथ जाना होगा। जियो स्टोर में आपसे एक पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट फोटो साइड मांगा जाएगा। यह जमा कराने के बाद आपको जियो का सिम मिल जाएगा।

ऐसे एक्टिव होगा जियो सिम

ऐसे एक्टिव होगा जियो सिम

जियो का सिम मिलने के बाद आपका पुराना सिम कार्ड हमेशा हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। आपके पुराने नंबर पर ही अब आपका जियो सिम काम करेगा। जियो सिम एक्टिव होने में अधिकतम 7 दिन का वक्त लग सकता है। ज्यादातर मामलो में यह 2 दिन में ही एक्टिव हो जाता है। जियो सिम एक्टिव होने के बाद अब आप अपने पुराने नंबर पर ही जियो की सर्विस का लुफ्त उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+