मुशर्रफ के बयान पर डोवाल का करार जवाब, जैसे हीरो होंगे वैसे ही लोग होंगे
नई दिल्ली। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल ने परवेज मुशर्रफ के बयान पर चुटकी ली है। डोवाल ने मजाकिया अंदाज में कहा है, 'जैसे हीरो होंगे वैसे ही लोग होंगे।'

गौरतलब है कि परवेज मुशर्रफ के इंटरव्यू ने पाक के लिए मुसीबत बढ़ाने वाला काम किया है। मुशर्रफ ने ओसामा बिन लादेन और हक्कानी को पाकिस्तान का हीरो करार दिया है। इसके साथ ही डोवाल ने पाक को एक चेतावनी भी दी है।
पढ़ें-पाक की असलियत को सामने लाता मुशर्रफ का बयान
इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सेमिनार में डोवाल ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाक भारत के खिलाफ छिपकर चलाए जाने वाली आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने या आतंकवाद को बढ़ावा देने से बचे।
डोवाल ने कहा है कि पाक इस बात को महसूस नहीं कर रहा है कि उसकी आर्थिक तरक्की और स्टैबिलिटी के लिए ऐसा करना बेहद फायदेमंद और असरदार साबित हो सकता है।
डोवाल ने साफ शब्द में कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता, भारत क्या कर सकता है? पाकिस्तान जो जुबान समझता है, उसी में हम उसे समझाएंगे। हमें उसे ऐसा करने के लिए राजी करना ही होगा।।
डोभाल के मुताबिक पाक को लगता है कि आतंकवाद को बढ़ावा देकर या छिपकर किए जाने वाली कार्रवाई काफी अच्छी सुरक्षा रणनीति है लेकिन यह बेहद दोयम दर्जे वाली रणनीति है।
यह उनको ही नुकसान पहुंचाती है, जो इसे बढ़ावा देते हैं या इसका समर्थन करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वक्त गुजरने के साथ पाकिस्तान यह समझेगा।
डोवाल ने कहा कि पाक ने अभी तक भारत को निशाना बनाने वाले लश्कर, जमात-उद-दावा, हरकत-उल-अंसार और हरकत-उल-मुजाहिदीन जैसे संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।











Click it and Unblock the Notifications