जानिए हर साल कितना कमाते हैं चिदंबरम, कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में सीबीआई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया है। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पी चिदंबरम को उके जोर बाग स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। अब अगर चिदंबरम की संपत्ति को देखे तो उन्होंने कुल करीब 175 करोड़ रुपए है, जो घोषित है, लेकिन जांच एजेंसियों का मामना है कि उनके पास इससे कई गुना ज्यादा संपत्ति है।

 How Much Propery and assets P chaidambaram Have, he bought tennis club in Spain

चिदंबरम के पास कितनी संपत्ति

आपको बता दें कि चिदंबरम पर आरोप लगा है कि साल 2007 में जब वो देश के वित्त मंत्री थे ,तब उन्होंने INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैर कानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए रिश्वत ली। इन रिश्वत के पैसों से उन्होंन स्पेन में टेनिस क्लब खरीदा। अब संपत्ति के बारे में बताए तो राज्यसभा चुनाव के लिए चिदंबरम द्वारा घोषित जानकारी के मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के पास करीब 95.66 करोड़ रुपए की संपत्त‍ि है। उनपर 5 करोड़ रुपपए का कर्ज है। वहीं उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के पास 80 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी घोषित की है। अगर इन आंकड़ों को मिला लिया जाए तो चिदंबरम के परिवार के पास कुल 175 करोड़ की संपत्ति है।

स्पेन-ब्रिटेन में संपत्ति

चिदंबरम के पास विदेशों में भी संपत्ति है। उनके पास ब्रिटेन के कैम्ब्रिज में करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं उन्होंन स्पेन में टेनिस कोट खरीदा है। चिदंबरम 3 कारों के मालिक हैं, जिसमें होंडा सिटी, टोयोटा इनोवा और स्‍कोडा शामिल है। वहीं उनके सांसद बेटे कार्ति चिदंबरम और उनकी पत्नी के पास करीब 80 करोड़ रु का संपत्ति है। उनके बेटे कार्ति के पास विदेश में कुल 25 प्रॉपर्टी है। हाल ही में जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि कार्ति चिदंबरम ने स्पेन के बार्सिलोना में एक टेनिस क्लब और ब्रिटेन में कॉटेज खरीदा है। जिसकी कीमत करीब 23 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+