Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं ऋषि कपूर

निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं ऋषि कपूर, जानिए...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को कैंसर के कारण 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ के चलते बुधवार शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे थे। लॉकडाउन के कारण उनके अंतिम संस्कार में घर-परिवार के ही लोग शामिल हुए। हालांकि समय पर मुंबई ना पहुंचने के कारण ऋषि कपूर की बेटी उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। ऋषि कपूर के परिवार में उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणवीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हैं। आइए जानते हैं कि ऋषि कपूर कुल कितनी संपत्ति के मालिक थे।

256 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे ऋषि कपूर

256 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे ऋषि कपूर

'सीए नॉलेज डॉट कॉम' के मुताबिक, ऋषि कपूर 256 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। फिल्मों के अलावा ऋषि कपूर की कमाई का जरिया ब्रांड प्रमोशन भी थे। ऋषि कपूर की सालाना इनकम करीब 20 करोड़ रुपए थी। यहां यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि ऋषि कपूर अपनी कमाई का एक बडा़ हिस्सा चैरिटी में दान करते थे। सामाजिक कार्यो में ऋषि कपूर की तरफ से काफी योगदान किया जाता था। इसके अलावा उनका नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल था, जो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देते हैं।

Recommended Video

    Rishi Kapoor का हुआ अंतिम संस्कार, Amitabh Bacchan समेत ये दिग्गज रहे मौजूद | वनइंडिया हिंदी
    ऋषि कपूर के पास था इन कारों का कलेक्शन

    ऋषि कपूर के पास था इन कारों का कलेक्शन

    ऋषि कपूर मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते थे, जिसे 'कृष्णा राज' के नाम से जाना जाता है। ऋषि कपूर को कारों का बहुत शौक था और उनका कार कलेक्शन काफी बड़ा है। उन्हें रॉयल एसयूवी कारें सबसे ज्यादा पसंद थीं। ऋषि कपूर के कार कलेक्शन में पोर्श, बेंटले, बीएमडब्ल्यू और ऑडी कार शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है।

    किस बीमारी के कारण हुआ ऋषि कपूर का निधन

    किस बीमारी के कारण हुआ ऋषि कपूर का निधन

    आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले लंबे समय से अपनी बीमारी का इलाज करा रहे थे। निधन के बाद उनके परिवार की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से 'ल्यूकेमिया' के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। 'ल्यूकेमिया' को 'ब्लड कैंसर' भी कहा जाता है और इस बीमारी में मुख्य तौर पर खून और बोन मैरो पर असर पड़ता है। इस बीमारी के इलाज के लिए ऋषि कपूर अमेरिका भी गए थे और एक लंबे इलाज के बाद 2019 में भारत लौटे थे।

    निधन के बाद पत्नी नीतू सिंह ने लिखी इमोशनल पोस्ट

    निधन के बाद पत्नी नीतू सिंह ने लिखी इमोशनल पोस्ट

    ऋषि कपूर के निधन पर उनकी पत्नी नीतू सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा, 'हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता, वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनसे उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। उनके जाने पर उन्हें मुस्कान के साथ याद किया जाए नाकि आंसुओं के साथ।'

    पीएम मोदी बोले- प्रतिभा का पावरहाउस थे ऋषि कपूर

    पीएम मोदी बोले- प्रतिभा का पावरहाउस थे ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड समेत पूरा देश सदमे में है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऋषि कपूर के निधन की खबर से मैं टूट गया हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जिंदादिल, यह थे ऋषि कपूर जी। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं हमेशा हमारे बीच हुई बातचीत को याद करता रहूंगा। यहां तक कि सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातचीत भी याद आएगी। वह फिल्‍मों और भारत की तरक्‍की के लिए जूनुनी थे। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।'

    ये थीं ऋषि कपूर की यादगार फिल्में

    ये थीं ऋषि कपूर की यादगार फिल्में

    ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी और उनकी आखिरी फिल्म 'मुल्क' थी। एक बाल कलाकार के तौर पर राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने ऋषि कपूर को बॉबी, लैला मजनू, अमर अकबर एंथनी, कर्ज, प्रेम रोग, नगीना, बोल राधा बोल, अग्निपथ, नमस्ते लंदन और डीडे जैसी यादगार फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहा गया। फिल्म अग्निपथ में रौफ लाला के उनके किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+