बिना फिल्मों के भी करोड़ों कमाती हैं राखी सावंत, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

बिना फिल्मों के भी, राखी सावंत करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। इतने करोड़ की है कुल संपत्ति...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब राखी सावंत इस तरह सुर्खियां बटोर रही हैं, इससे पहले भी राखी अपने वीडियो और बयानों को लेकर खबरों में छाई रही हैं। दरअसल राखी सावंत ने पिछले दिनों खुद बताया कि उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी उनके पति को नहीं देखा है। राखी ने हाल ही में अपने हनीमून की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थी। राखी सावंत अक्सर ऐसी ही कुछ अजीब वजहों से मीडिया में छाई रहती हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि बिना फिल्मों के भी, छोटे-मोटे काम से ही राखी सावंत करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। आइए जानते हैं कि राखी सावंत के पास कुल कितनी संपत्ति है।

ये है राखी सावंत की कुल संपत्ति

ये है राखी सावंत की कुल संपत्ति

इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, राखी सावंत करीब 35 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। राखी सावंत के पास करीब 21.6 लाख रुपए की एक फोर्ड एंडेवर कार भी है। इसके अलावा उनके पास सात लाख रुपए की ज्वैलरी है। राखी सावंत के पास मुंबई में 11 करोड़ रुपए की कीमत के दो फ्लैट और दो ऑफिस हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है। राखी सावंत के पिता मुंबई पुलिस में थे और वर्ली पुलिस स्टेशन में कॉस्टेबल के पद पर तैनात थे।

2014 में बनाई थी खुद की राजनीतिक पार्टी

2014 में बनाई थी खुद की राजनीतिक पार्टी

राखी सावंत ने 2014 में अपनी राजनीतिक पार्टी 'राष्ट्रीय आम पार्टी' का गठन किया था और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राखी सावंत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गईं। राखी सावंत टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन में कंटेस्टेंट थीं और उन्होंने काफी चर्चाएं बटोरीं थी। इसके अलावा सिंगर मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में हुए किस विवाद और रिएलिटी शो 'राखी का स्‍वयंवर' से भी राखी सावंत मीडिया की सुर्खियों में रहीं।

यूके बेस्ड एनआरआई से की शादी

यूके बेस्ड एनआरआई से की शादी

हालांकि इन दिनों राखी अपनी शादी की खबरों को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं। गुपचुप शादी करने के बाद राखी सावंत ने पिछले दिनों मीडिया के सामने आकर कहा, 'बिल्कुल, मेरी शादी हो गई है और मैंने यूके बेस्ड एक एनआरआई से शादी की है। मैं हमेशा सोचती थी कि एक आइटम गर्ल को लोग कैसी नजर से देखते हैं, लेकिन मेरे पति ने मुझे देखा और आप देख सकते हैं कि कैसे देखा। दस दिनों के भीतर मेरी शादी हुई है और मैंने छुप-छुपाकर शादी की है। इसकी वजह ये है कि एक बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई थी। ये मेरे बहुत बड़े फैन हैं। हम लोग वॉट्सएप पर मिले और वॉट्सएप पर ही एक दूसरे को प्रपोज किया, अगर वॉट्सएप नहीं होता तो आज मेरी मांग में सिंदूर नहीं होता। इन्होंने वॉट्सएप पर ही मुझे आई लव यू के मैसेज भेजे।'

छुपकर शादी करने की बताई ये वजह

छुपकर शादी करने की बताई ये वजह

राखी सावंत ने आगे बताया, 'एक बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई थी, जिसकी वजह से हम लोगों ने छुपकर शादी की और मैं आगे चलकर बताऊंगी कि वो ट्रेजडी क्या थी। उनका नाम रितेश है और उन्होंने बिल्कुल घुटने पर आकर मुझे प्रपोज किया। उन्होंने कहा, राखी विल यू मैरी मी। तो बस हो गई मेरी शादी और मैं बहुत खुश हूं।' आपको बता दें कि पिछले दिनों राखी सावंत के हनीमून की तस्वीर भी सामने आईं थी, जिन्हें राखी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इन तस्वीरों को लेकर भी राखी काफी सुर्खियों में रही थीं।

राखी के पति ने भी दिया इंटरव्यू

राखी के पति ने भी दिया इंटरव्यू

वहीं, राखी सावंत के पति ने भी इस शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राखी सावंत के पति ने स्पॉटबॉय को एक इंटरव्यू दिया और अपनी शादी को लेकर कई बातों का खुलासा किया। राखी के पति से जब पूछा गया कि वह क्या काम करते हैं, तो उन्होंने बताया कि वह आईटी क्षेत्र में बिजनेसमैन हैं। उन्होंने बताया, 'मैं बेहद ही सरल इंसान हूं, जो सुबह 9 बजे काम के लिए जाता है और शाम को 6 बजे घर लौटता है। मुझे पता है कि जब राखी ने शादी की घोषणा की थी, तब कई लोगों को लगा कि मैं हूं ही नहीं। लेकिन मैं यहां हूं, आपसे बात कर रहा हूं। राखी कैमरे के आगे काफी अलग हैं, लेकिन दिल से वो बहुत अच्छी इंसान हैं। मैं राखी में कोई बदलाव नहीं चाहता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+