कश्‍मीर के युवाओं की जिंदगी अंधेरे में, अलगाववादियों के बच्‍चों का फ्यूचर सेफ

श्रीनगर। जब कभी भी कश्‍मीर या फिर कश्‍मीर के लोगों की बात आती है तो अलगाववादी नेता जैसे मीरवाइज उमर फारुक, आसिया अंद्राबी, सैय्यद अली शाह गिलानी और इस तरह के कई नामों की भी चर्चा होने लगती है। ये सभी ऐसे नाम हैं जिन्‍होंने हमेशा इस बात का दम भरा है कि सिर्फ ये लोग ही कश्‍मीर में यहां के लोगों के हक की लड़ाई लड़ते हैं। जबकि हकीकत इनके दावों से एकदम अलग है।

kashmir-unrest-100

सुकुन में जिंदगी जीते हैं इनके बच्‍चे

कश्‍मीर के युवाओं के हाथों में पत्‍थर पकड़ा देने वाले और इन युवाओं को इंडियन आर्मी और सिक्‍योरिटी फोर्सेज के खिलाफ भड़काने वाले इन अलगाववादी नेताओं के परिवार और बच्‍चे सुकून से जिंदगी जीते हैं। आइए आज आपको ऐसे ही कुछ अलगाववादी नेताओं के बारे में बताते हैं जिनके बच्‍चे भारत से बाहर हैं और जिनका भविष्‍य कश्‍मीर के युवाओं की तरह अंधेरे में नहीं है।

मलेशिया में आसिया का बेटा

आसिया अंद्राबी-दुख्‍तरान-ए-मिलात की नेता और हर समय इंडियन आर्मी को धमकी देने वाली आसिया का बड़ा बेटा बिन कासिम मलेशिया में है। यहां पर एक इस्‍लामिक यूनिवर्सिटी में वह इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है। पिछले वर्ष जब पुलवामा में लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकी की मौत पर पुलवामा में आसिया के भड़काने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे बिन कासिम फेसबुक पर दोस्‍तों के साथ मस्‍ती करती हुई अपनी फोटोग्राफ्स अपलोड कर रहा था।

इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान तक बसे रिश्‍तेदार

आसिया का एक बेटा और है जो कि श्रीनगर में ही पढ़ाई कर रहा है। उसके कई रिश्‍तेदार पाकिस्‍तान, सऊदी अरब और इंग्‍लैंड में हैं लेकिन कोई भी कश्‍मीर में हो रही लड़ाई में नजर नहीं आता है।

भांजा पाक आर्मी में कैप्‍टन

आसिया का भांजा जुल्‍कैरान पाकिस्‍तान आर्मी में कैप्‍टन है और दूसरा भांजा इर्तियाज-उन-नबी एक एरोनॉटिकल इंजीनियर है और इस समय इस्‍लामाबाद की इंटरनेशनल इस्‍लामिक यूनिवर्सिटी में पढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं आसिया की एक बहन है मरियम और वह भी मलेशिया में ही रहती है।

फरीदा
आसिया अंद्राबी की पार्टी की एक और अलगावादी नेता फरीदा का बेटा रूमा मकबूल साउथ अफ्रीका में डॉक्टर है। 2014 के चुनावों मे फरीदा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सैय्यद अली शाह गिलानी
हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता सैय्यद अली शाह गिलानी का बेटा नईम और बहु बैजिया दोनों ही डॉक्‍टर हैं और दोनों पाकिस्‍तान के रावलपिंडी में रहते हैं। गिलानी का पाता इजहार दिल्‍ली में एक प्राइवेट एयरलाइन के साथ काम करते हैं।

मोहम्‍मद अशरफ सेहराई
हुर्रियत कांफ्रेंस के जनरल सेक्रेटरी का बेटा आबिद इस समय दुबई में रहकर कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

मीरवाइज उमर फारुक
हुर्रियत से अलग होकर अपनी पार्टी आवामी एक्‍शन कमेटी बनाने वाले मीरवाइज उमर फारुक ने अमेरिकी नागरिक शीबा मसदी से शादी की थी। दोनों की बेटी मां के साथ अमेरिका में रहती है और एक बहन राबिया अमेरिका में डॉक्‍टर है।

गुलाम मोहम्मद सुमजी
हुर्रियत के एक और नेता गुलाम मोहम्‍मद सुमजी का बेटा जुगनू दिल्ली में पढाई कर रहा है। उसे काफी कम उम्र में ही दिल्ली भेज दिया गया था और तब से ही वह रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है।

मर्सरत आलम
तहरीक-ए-हुर्रियत का नेता मर्सरत आलम वर्ष 2008 से 2010 तक कश्‍मीर को रोजाना प्रदर्शनों की आग में झोंकने वाले मर्सरत आलम के दो बेटे हैं और दोनों ही श्रीनगर के ही एक स्कूल में पढाई करते हैं।

मर्सरत को 17 अप्रैल 2015 को कश्‍मीर पुलिस ने पाकिस्‍तान का झंडा लहराने और भारत-विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे सितंबर 2015 में जेल से रिहा किया गया था।

एयाज अकबर, हुर्रियत नेता
सैय्यद अली शाह गिलानी गुट के एयाज अकबर का बेटा सरवर याकूब पुणे में रहकर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+