उद्धव ठाकरे के शपथ लेने से पहले संजय राउत ने कहा- How is Josh?

मुंबई। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले शिवसेना नेता संजय राउत ने शपथ समारोह से पहले एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'How is Josh? जय महाराष्ट्र'। बता दें आज शाम को राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे। राज्य में चुनावों के बाद से जारी उलटफेर के बाद अब महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी गठबंधन) की सरकार बनने जा रही है।

mumbai, maharashtra, maharashtra assembly election 2019, uddhav thackeray, sanjay raut, मुंबई, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019, उद्धव ठाकरे, शिवसेना, संजय राउत, कांग्रेस, एनसीपी, शरद पवार, अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस

उद्धव ठाकरे आज शाम 6.40 बजे शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह के लिए तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं।

उद्धव के साथ तीन पार्टियों के प्रमुख नेता भी शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद एनसीपी और विधानसभा स्पीकर का पद कांग्रेस के पास रहने की संभावना है।

बता दें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र के सियासी नाटक का अंत हो गया। यहां शनिवार को अचानक भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत साबित करने का आदेश दिया तो उन्होंने नंबरों की कमी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले एनसीपी नेता अजित पवार ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+