Cyclone Biporjoy: अंतरिक्ष से खतरनाक दिखा चक्रवात बिपारजॉय, स्पेस स्टेशन से ली गई तस्वीरें हुई वायरल
Cyclone Biporjoy space Photos: चक्रवाती तूफान बिपारजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका असर तेज होता दिख रहा है। भारत चक्रवात बिपारजॉय की तैयारियां पूरा कर चुका है, तूफान के गुरुवार (15 अप्रैल) को गुजरात में आने की संभावना है।
चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के आज (15 जून) तबाही मचाने की आशंका के बीच 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच अंतरिक्ष यात्री (एस्ट्रोनॉट ) सुल्तान अल नेयादी ने अंतरिक्ष से बिपारजॉय की तस्वीरें खींची हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नेयादी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से ये तस्वीरें ली हैं। ये गंभीर चक्रवाती तूफान की अंतरिक्ष से खींची गई तस्वीरें काफी खतरनाक दिख रही हैं।
एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नेयादी ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, ''जैसा कि मैंने अपने पिछले वीडियो में वादा किया था। अब आप यहां अरब सागर में बनने वाले चक्रवात बिपारजॉय की कुछ तस्वीरें देख सकते हैं। इन तस्वीरों को मैंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दो दिनों में क्लिक की थी।''

ये तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों पर 215.2K व्यूज मिले हैं। (खबर लिखे जाने तक) तस्वीर पर लगभग ढाई हजार लाइक्स हैं।
As promised in my previous video 📸 here are some pictures of the cyclone #Biparjoy forming in the Arabian Sea that I clicked over two days from the International Space Station 🌩️ pic.twitter.com/u7GjyfvmB9
— Sultan AlNeyadi (@Astro_Alneyadi) June 14, 2023
बता दें कि एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नेयादी ने दो दिन पहले चक्रवाती तूफान बिपारजॉय का एक वीडियो भी शेयर किया था। जिमसें अरब सागर के ऊपर विशाल तूफान बनता दिख रहा था, जो भारतीय तट की ओर बढ़ता दिख रहा था
वीडियो को शेयर कर सुल्तान अल नेयादी ने लिखा था, ''मेरे द्वारा कैप्चर की गई इन विज़ुअल्स को देखें, कैसे अरब सागर के ऊपर उष्णकटिबंधीय चक्रवात बन रहा है। ISS कई प्राकृतिक घटनाओं पर अनूठा दृष्टिकोण देता है। जिससे मौसम पर अपडेट देने वाले वैज्ञानिकों की मदद हो सकती है। सभी सुरक्षित रहें...!"
Watch as a tropical cyclone forms over the Arabian Sea from these views I captured.
The ISS provides a unique perspective on several natural phenomena, which can assist experts on Earth in weather monitoring.🌩️🌀
Stay safe, everyone! pic.twitter.com/dgr3SnAG0F
— Sultan AlNeyadi (@Astro_Alneyadi) June 13, 2023
बिपारजॉय के गुरुवार शाम गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करने की उम्मीद है। 6 जून 2023 को अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान विकसित हुआ था।
तूफान में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निरंतर हवाएं चल रही हैं और यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications