Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ग्रेजुएट लड़की कैसे बनी आतंकी Yasin Malik की बीवी ?

नई दिल्ली, 26 मई। इंसान की फितरत भी अजीब है। ऊंची तालीम के बावजूद वह सही और गलत का फैसला नहीं कर पाता। एक जुनून उसके दिलोदिमाग पर हावी होता और जिंदगी तबाह हो जाती है। पाकिस्तान की रहने वाली मुशाल हुसैन ने जब कश्मीर के यासीन मलिक के साथ शादी का फैसला किया था तब दोनों मुल्कों के लोग हैरत में पड़ गये थे। हर लिहाज से यह एक बेमेल शादी थी।

How did mushaal hussein graduate from London School become the wife terrorist Yasin Malik?

Recommended Video

    कौन है Yasin Malik? ...जिसके दिए दर्द से आजतक नहीं उबर पाए Kashmiri Pandit | वनइंडिया हिंदी

    उस समय मुशाल की उम्र 24 साल थी जब कि यासीन 43 साल के हो चुके थे। मुशाल के पिता विश्वस्तर के आर्थशास्त्री थे। मां पाकिस्तान मुस्लिम लीग की बड़ी नेता थीं। उन्होंने खुद ऊंची तालीम हासिल कर रखी थी। एक प्रतिष्ठित परिवार की लड़की होने के बावजूद मुशाल ने कश्मीर के अलगाववादी और आंतकवादी नेता से शादी की। सच ही कहा गया है- इश्क अंधा होता है।

    मुशाल के पिता थे जर्मनी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर

    मुशाल के पिता थे जर्मनी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर

    मुशाल के पिता प्रोफेसर एम ए हुसैन जर्मनी के बॉन यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष रहे थे। वे नोबेल प्राइज चयन समिति के जूरी मेम्बर भी रहे थे। खुद मुशाल लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ग्रेजुएट थीं। दूसरी तरफ यासीन मलिक की पृष्ठभूमि बहुत विवादास्पद थी। यासीन 17 साल की उम्र में अलगाववादी हिंसा को लेकर चर्चा में आ गया था। 13 अक्टूबर 1983 को श्रीनगर के शेरे कश्मीर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय मैच का आयोजन हुआ था। चार महीना पहले की भारत क्रिकेट का विश्वविजेता बना था। उस समय न केवल पूरे देश में बल्कि दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खास सम्मान था। लेकिन कश्मीर के कुछ सिरफिरे लोगों को भारत की यह प्रतिष्ठा रास नहीं आ रही थी। वे भारत विरोधी भावना को भड़काने का मौका खोज रहे थे। तब यासीन मलिक की उम्र करीब 17 साल थी। उसने आपने साथियों के साथ मिल कर स्टेडियम की पिच खोद डाली ताकि भारत-वेस्टइंडीज का मैच बाधित हो जाए। मैच कुछ देर के लिए बाधित भी हुआ। लेकिन जब मुकाबला शुरू हुआ तो दर्शक दीघा से भारत विरोधी नारे गूंजने लगे। मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच था लेकिन नारे पाकिस्तान के समर्थन में लग रहे थे। इमरान खान के पोस्टर लहराये जा रहे थे। फील्डिंग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही थी। दिलीप वैंगसरकर को हल्की चोट भी लगी थी। मौसम खराब होने की वजह से यह मैच बीच में ही रोक देना पड़ा। ओवर और रन की तुलना में वेस्टइंडीज की टीम आगे थी। इसलिए उसे विजेता घोषित कर दिया गया था। भारत को अपने ही देश में डर के माहौल में खेलना पड़ा जिससे उसकी हार हुई। उस समय कश्मीर में आतंकवाद आज की तरह विकराल नहीं था। लेकिन टीनएज यासीन मलिक ने 39 साल पहले ही आग में घी डाल दिया था।

    राजनीति की जमीन पर उगा था प्रेम का बीज

    राजनीति की जमीन पर उगा था प्रेम का बीज

    43 साल की उम्र में जब यासीन ने मुशाल से शादी की थी तब तक वह अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो चुका था। इसके बाद भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ग्रेजुएट लड़की कैसे एक दहशतगर्द से शादी करने के लिए राजी हो गयी ? जब कि यासीन बहुत पढ़ा लिखा भी नहीं था। स्कूल स्तर पर भी उसकी थोड़ी बहुत पढ़ाई हुई थी। दरअसर प्रेम का यह बीज राजनीति की जमीन पर ही अंकुरित हुआ था। मुशाला की मां रेहाना हुसैन पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता थीं। राजीनितक कारणों से वे भारत विरोधी थीं। यासीन मलिक ने 1989 में ही कश्मीर को आजाद कराने की लड़ाई छेड़ दी थी। शादी-विवाह की बात उसके जेहन में नहीं थी। वह कश्मीर का एक प्रमुख अलगाव वादी नेता बन चुका था। लेकिन 2005 में यासीन की सोच बदल गयी। वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन हासिल करने के लिए लाहौर गया थी। इस जलसे में उसने जोरदार तकरीर दी थी। इस सभा में मुशाल भी अपनी मां के साथ आयी थी। मुशाल यासीन के भाषण से बहुत प्रभावित हुई। यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई। फिर तो दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

    एक फोन कॉल से बदल गयी जिंदगी

    एक फोन कॉल से बदल गयी जिंदगी

    2005 में पाकिस्तान से लौटने के एक दिन बाद यासीन ने मुशाला की मां रेहाना को फोन किया। कश्मीर मुद्दे पर रेहाना की सहानुभूति यासीन के साथ थी। वैसे भी पाकिस्तान की राजनीति में भारत विरोध स्थायी प्रवृति है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता होने की वजह से रेहाना ने फोन पर यासीन को उसके राजनीतक अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। दुआ सलाम के बाद यासीन ने रेहाना से कहा कि वह मुशाला से बात करना चाहता है। मुशाला ने फोन पकड़ा तो यासीन ने सीधे उससे मोहब्बत का इजहार कर दिया। अपनी मां के सामने यह सब सुन कर मुशाला सकपका गयी। वह वहां से हट कर बात करने लगी। जब रेहाना को पता चला कि यासीन मलिक उसकी बेटी से शादी करना चाहता है तो वह काफी डर गयी। वह जानती थी कि यासीन कश्मीर का अलगावादी नेता है और उसे बार बार जेल जाना पड़ सकता है। तब लंदन में पढ़ी उसकी बेटी का वैवाहिक जीवन कैसे गुजरेगा ? मुशाला के पिता की 2002 में मौत हो चुकी थी। रेहाना जहनी तौर पर घबरायी हुई थी। उसकी बेटी की जिंदगी का सवाल था। दो मुल्कों की रंजिश भी आड़े आ रही थी। लेकिन यासीन और मुशाला ने रेहाना को किसी तरह मना लिया।

    होना चाहिए था अर्थशास्त्री, बोल रही आतंकी की भाषा

    होना चाहिए था अर्थशास्त्री, बोल रही आतंकी की भाषा

    2008 में यासीन और मुशाल की सगाई हुई। 2009 में शादी भी हो गयी। जब लंदन में रहने वाली मुशाल की दोस्तों को इस शादी की जानकारी मिली तो वे हक्कीबक्की रह गयीं। वे यासीन मलिक को तालिबानियों की तरह कट्टर नेता मानती थीं। मुशाल लंदन में रहने के दौरान न्यूड पेंटिंग्स बनाती थीं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मुशाल ने कैसे ये शादी कर ली। मुशाल जब पहली बार कश्मीर आयी तो वह यासीन का घर देख कर चौंक गयी थी। मिट्टी और पत्थरों से बना ये घर बहुत पुराना था। 2012 में दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम रजिया सुल्तान है। यासीन की शोहबत में रह कर मुशाल भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गयी। लेकिन अब यासीन को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद मुशाल और रजिया की जिंदगी दोराहे पर खड़ी है। यह तकदीर की बात है कि जिस मुशाल को एक नामी अर्थशास्त्री होना चाहिए था आज वह आतंकियों की भाषा बोल रही है। भारत के खिलाफ आग उगल उसे कुछ भी हासिल न होगा, लेकिन हां ! इस कोशिश में उसकी जिंदगी बर्बाद हो गयी।

    यह भी पढ़ें: 20 साल छोटी पाक चित्रकार मुशाल हुसैन से यासीन मलिक ने की है शादी, जो कश्मीर को बताती है PAK का हिस्सा

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+