तिहाड़ में कैसे कटी CM अरविंद केजरीवाल की पहली रात, जानिए जेल नंबर 2 में कैसे कटेंगे आने वाले दिन?

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 01 अप्रैल की रात तिहाड़ जेल में गुजरी है। तिहाड़ की जेल नंबर-2 में अरविंद केजरीवाल को रखा गया है। सीएम केजरीवाल शाम के साढ़े चार बजे तिहाड़ जेल में पहुंचे थे।

अब इसी तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल को आने वाले 14 दिन रहने होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम केजरीवाल की जेल में पहली रात थोड़ी असहज थी।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में गुजारी पहली रात

सीएम केजरीवाल ने जेल में पहली रात घर का खाना खाया था। सूत्रों ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के हवाले से ये खबर दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीएम केजरीवाल जब तक तिहाड़ में रहेंगे, उन्हें दोपहर का लंच और रात का खान ही मिलेगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अंदर अपनी पहली रात बिताई। वह जेल नंबर 2 के अंदर अकेले रहें और सीमेंट स्लैब पर एक चादर, कंबल और तकिया लेकर सोए। उनकी सुरक्षा के लिए चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और वे 24/7 सीसीटीवी निगरानी में हैं।

01 अप्रैल को सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में क्या-क्या मिली है सुविधा?

  • सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में 6 लोगों से मिल सकते हैं, इसमें उनकी पत्नी सुनिता, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, दोस्त संदीप पाठक, पीए विभव कुमार और एक दोस्त का नाम शामिल है।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में घर का बना हुआ खाना दिया जाएगा।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए सारी मेडिकल सुविधा और दवाइयां दी जाएंगी।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल के बैरक में टेबल, कुर्सी, गद्दा, चादर, दो तकिया और दरी, चश्मा भी दी जाएगी।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल में तीन किताब पढ़ने के लिए मांगी है, जिमसें रामायण, गीता और 'How Prime Ministers Decide' का नाम है।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के बैरक में उन्हें एक टीवी भी रखी गई है। जहां वह देश के लगभग सभी प्रमुख टीवी चैनल देख सकते हैं।
  • हफ्ते में दो वीडियो फोन कॉल करने की भी इजाजत अरविंद केजरीवाल को दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+