लोगों के अकाउंट खाली कर रहा एआई का फ्रॉड, आप कैसे बचें, जानिए 5 तरीके
How to save yourself from AI Fraud: बीते दिनों डीपफेक के जरिये रश्मिका मंदाना के वायरल वीडियो के बारे में आपने सुना ही होगा। एक्ट्रेस ने खुद इस वायरल वीडियो पर खेद जताया था और इसे बेहद दुखद भी बताया। डीपफेक से न सिर्फ लोगों की इज्जत की धज्जियां उड़ाई जा रही है, बल्कि आने वाले समय के लिए काफी घातक भी बताया जा रहा है। डीपफेक के बाद अब वॉइस का भी डुप्लीकेशन बड़े आराम से किया जा रहा है। हैरत की बात तो ये है कि इस तरह ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में तेजी से इजाफा भी हो रहा है।
बीते दिनों कई ऐसे मामले सामने आए, जहां आवाज को हूबहू किसी अन्य इंसान की आवाज से मैच करके ठगी की गई। स्कैमर हूबहू आवाज बनाने के लिए एआई का सहारा लेते हैं और कॉल लगाते हैं। जिससे पैसे ठगने होते हैं, वे उसकी आवाज में उसके रिश्तेदारों या फिर अपनों से बात करते हैं और फिर उन्हें इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि वाकई फोन पर वही इंसान बात कर रहा है।

अब आपके मन में ये सवाल खड़ा हो रहा होगा कि अगर इस तरह से कॉल आता है तो कैसे उससे बचा जाए और अपना अकाउंट खाली होने से रोका जाए। तो हम आपको यहां ऐसे पांच तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने आप को और अपनों को इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से आराम से बचा सकते हैं।
- सबसे पहले अगर आपको भी इस तरह का कोई कॉल आता है तो आप उस इंसान से डायरेक्ट बात करें, जिसके नाम से आपको कॉल आ रहा है। स्कैमर आपको भरोसा दिलाएगा कि वो आपका रिश्तेदार है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। लेकिन पैसे ट्रांसफर करने से पहले एक बार आप खुद अपने फोन से रिश्तेदार को कॉल कर लें और डायरेक्ट उन्हीं से इस बारे में बात कर लें कि असल में जिन्होंने फोन से बात कर पैसों की मांग की है, वो वही है या फिर कोई और।
- जरूरी नहीं है कि स्कैमर कॉल करके ही आपको फसाने की कोशिश करे। वो व्हाट्सएप के जरिये क्लोन अकाउंट बनाकर भी आपसे पैसों की मांग कर सकता है। ऐसे में आपको फिर से अपनी तरफ से श्योर होना है कि वो वही इंसान है या फिर कोई स्कैमर। अगर स्कैमर आपको किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है तो आपको किसी भी तरह के अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना।
- तीसरी और सबसे जरूरी बात ये है कि किसी भी अंजान नंबर से फोन आए तो उसे उठाएं ही नहीं। अगर आपको लगता है कि जरूरी फोन कॉल है तो आप सोच समझकर ही फोन उठाएं और किसी भी तरह के जाल में ना फंसे।
- स्कैमर आपको भरोसा दिलाने के लिए वीडियो कॉल के जरिये आपको फोन कर सकता है। ऐसे में अगर वो आपका रिश्तेदार बनकर आपको फोन करता है तो सबसे पहले ध्यान दें कि जिस इंसान ने आपको फोन किया है, उसके होंठ चल रहे हैं या नहीं। अगर उसके होंठ नहीं चल रहे हैं तो समझ जाइये कि वो आपका खास या फिर कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि ठग है।
- अगर आपको शक है कि वो आपका रिश्तेदार भी हो सकता है। और कहीं वो किसी बड़ी मुसीबत में ना हो। तो सीधे अपने रिश्तेदार को फोन करें। उससे इस बारे में बात करें। अगर आपका रिश्तेदार फोन कॉल नहीं उठाता है तो आप किसी अन्य करीबी से भी इस बारे में बात करके अपना शक दूर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications