कैसे शख्स के एक सवाल से सुप्रीम कोर्ट में हो गया ये बड़ा बदलाव! मजेदार है ये किस्सा
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (CJI D Y Chandrachud) हाल ही में विदेश यात्रा पर गए थे। इस विदेश यात्रा के दौरान भारत के मुख्य जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ से दर्शकों में से एक शख्स ने साधारण सा सवाल किया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में बदलाव किया गया है।
शख्स के साधारण से सवाल पूछे जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुर्सियों की ऊंचाई को एक बराबर रखने का फैसला किया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के जजों की के लिए कुर्सियों को नए ढंग से डिजाइन किया गया है। इन कुर्सियों को जज अपनी आराम और सुविधा के हिसाब से फेरबदल कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में हुआ ये बदलाव हाल में किए गए बुनियादी ढांचे के सुधार का हिस्सा है। जिसमें नई डिजिटल तकनीक को भी शामिल किया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि सालों से जज अपनी कुर्सियों को अपनी जरूरतों और आराम के अनुसार बदलते रहते हैं। लेकिन कभी भी किसी कुर्सियों की असमान ऊंचाई पर किसी का अधिकारिक तौर पर ध्यान नहीं गया था।
रजिस्ट्री अधिकारी ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ 21 मई से 2 जुलाई तक अदालत के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यूके में एक कार्यक्रम गए थे, इसी कार्यक्रम में सीजेआई चंद्रचूड़ से एक शख्स ने कुर्सियों की असमान ऊंचाई पर सवाल किया। जिसके बाद उन्होंने इस पर गौर किया।
इस कार्यक्रम में एक शख्स ने सीजेआई से पूछा कि, ''क्या आप मुझे बता सकते हैं कि बेंच में कुर्सियों की ऊंचाई अलग-अलग क्यों है?'' उस शख्स ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को ऑनलाइन देखा था, जिसके बाद उसके मन में ये सवाल आया था।
शख्स का सवाल सुनने के बाद सीजेआई चंद्रचूड़ को एहसाह हुआ कि उनकी बात बिल्कुल सही है। जब वो इस यात्रा के बाद भारत लौटे तो उन्होंने ये बात अपने स्टाफ को बताई और वे भी इस बात से सहमत थे कि इस पर काम होना चाहिए। स्टाफ ने कहा कि कुर्सियों की ऊंचाइयां अलग-अलग इसलिए रहती है क्योंकि अलग-अलग जज अपने हिसाब से उसमें फेरबदल करते हैं।
हालांकि सीजेआई चंद्रचूड़ ने अब अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्दन, कंधे, पीठ और पैरों को सही सपोर्ट देने और बैक रेस्ट वाली कुर्सियां हो लेकिन इसके साथ ये भी ध्यान दिया जाए कि सभी कुर्सियों की लंबाई एक जैसी होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications