वीडियो: 60 साल के बुर्जुग को था पत्‍नी के चरित्र पर शक, सिर काटकर हाथ मे लेकर घूमता रहा

पुणे। महाराष्‍ट्र के पुणे में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। 60 साल के एक वृद्ध व्‍यक्ति को अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शक था। उसने उसकी हत्‍या कर दी और फिर उसके कटे हुए सिर को लेकर सरेआम बाजार में घूमता रहा। लोगों ने इस बर्बर घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

 Man beheads wife, walks with her head on busy street in Pune

जानकारी के मुताबिक 60 साल के इस शख्स का नाम रामू चव्हाण है। वो पुणे की गंगा ओशि‍यन सोसायटी में चौकीदार है। रामू को अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों में विवाद हुआ और रामू अपना आपा खो बैठा। उसने घर में रखी एक कुल्हाडी से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

रामू कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर घूमने निकल गया। उसने सिर को बालों से पकड़ रखा था और एक हाथ में कुल्‍हाड़ी पकड़ी हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने रामू के घर से मृतक महिला का धड़ बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+