Manipur Accident: मणिपुर में भीषण सड़क हादसा, स्टडी टूर पर जा रहीं स्कूल बसें पलटी, 15 छात्रों की मौत की आशंका
छात्रों को ले जा रही दो बसें थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। दोनों बसों में स्कूली बच्चे थे। बसें स्टडी टूर के लिए खौपूम की ओर जा रही थीं। इसी बीच नियंत्रण खोने से दोनों बस पलट गई।
मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि छात्रों को ले जा रही दो बसों के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। नियंत्रण खोने से बस पलट गई। जिसमें कम से कम 15 छात्रों के मरने की आशंका है। यह हादसा मणिपुर के नोनी जिले के बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों को ले जा रही दो बसें थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। दोनों बसों में स्कूली बच्चे थे। बसें स्टडी टूर के लिए खौपूम की ओर जा रही थीं। इसी बीच नियंत्रण खोने से दोनों बस पलट गई। जिसमें 15 छात्रों की मौत की आशंका है। हालांकि अभी मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर मदद की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: नालंदा में टूटी रेल की पटरी से गुजरी कई ट्रेनें, टला बड़ा हादसा