Hooch Tragedy: तमिलनाडु के दो जिलो में अब तक 20 की मौत, पुडुचेरी से लिंक के संकेत, NHRC ने मांगा जवाब
Hooch tragedy death toll बढ़ने के साथ चिंता गहराने लगी है। सीएम ने मुआवजों का ऐलान किया है। NHRC ने सरकार और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामला पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से जुड़ा है, ऐसे संकेत मिले हैं।

Hooch Tragedy के कारण तमिलनाडु के विल्लुपुरम में 13 और चेंगलपट्टू में 7 लोगों समेत कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 होने पर भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है।
तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों का स्वत: संज्ञान लेते हुए NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव, तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश में भी जहरीली शराब की घटना पर चिंता जताई जा रही है। तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी पर पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।"
उपराज्यपाल ने कहा, नकली सामान की बिक्री के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। जहरीली शराब पीने वालों की जान गुणवत्तापूर्ण इलाज के बावजूद नहीं बचाई जा सकती। इसलिए तस्करी (नकली शराब की) भी बंद होनी चाहिए।
बता दें कि तमिलनाडु पुलिस के कई अधिकारियों पर इस मामले में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में अमरन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से जब्त जहरीली शराब में मेथेनॉल की मौजूदगी का पता लगाने के लिए उसे प्रयोगशाला भेजा गया है।
रविवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने मृतकों के परिवारों में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती जहरीली शराब पीड़ित लोगों को 50,000 रुपये का मुआवजा मिलेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस घटना में अस्पताल में भर्ती लोगों को विशेष उपचार देने का भी निर्देश दिया। DMK नेता सह मुख्यमंत्री स्टालिन ने यह भी कहा कि सरकार अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है।
जहरीली शराब कांड में तमिलनाडु के डीजीपी सिलेंद्र बाबू ने मंगलवार को कहा, "फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, यह पाया गया कि वे शराब मानव उपभोग के लिए नहीं हैं और वे उद्योग में इस्तेमाल होने वाली मेथनॉल जहरीली शराब हैं।"
उन्होंने बताया कि विल्लुपुरम जिले के मरक्कानम के एकियारकुप्पम गांव से जब्त की गई नकली शराब को फोरेंसिक के लिए भेजा गया है। बकौल तमिलनाडु DGP, गिरफ्तार आरोपी अमरन नकली शराब मुथु से लाया था। मुथु ने कहा कि वह शराब पुडुचेरी एलुमजलाई से लाया था।
डीजीपी ने कहा कि दोनों जिलों में जिस जहरीली शराब से हाहाकार मचा है, वह एक ही जगह और एक ही व्यक्ति से लाई गई थी। पुलिस ने अम्मावसाई को भी गिरफ्तार किया है। इन पर चिठमूर, पेरुनकरनई और पेरंबक्कम में नकली शराब बेचने का आरोप है।
अम्मावसाई से खरीदी गई नकली शराब पीने पर कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वे वेलू और उनके भाई चंदीरन से नकली शराब लाए थे।
पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि वे पानायूर-राजेश से शराब लाए थे। उन्होंने कहा कि वे विलमपुर विजी से नकली शराब लाए थे। विलम्बुर विजी ने कहा कि पुडुचेरी से नकली शराब लाई गई थी। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने का कोई सबूत नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में नकली शराब के संबंध में 1,40,649 मामले दर्ज किए गए। 1,39,697 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 37,217 लीटर नकली शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल 2,957 वाहन भी जब्त किए गए।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, साल 2023 में अब तक 55,414 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 55,173 अभियुक्तों को नकली शराब के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा, "अब तक 2,55,078 नकली शराब जब्त के साथ शराब की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 69 वाहनों को भी जब्त किया गया है। गुंडा अधिनियम के तहत 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।"
डीजीपी सीलेंद्र ने कहा, "तमिलनाडु की तरह, नकली शराब के उत्पादन को बहुत नियंत्रित किया गया है और अन्य राज्यों से तस्करी पर भी नजर रखी जा रही है। सख्ती के कारण नकली शराब पर नकेल कसी गई है, लेकिन कुछ लोग चुराई गई जहरीली शराब सप्लाई करने में कामयाब रहे।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से चुराई गई जहरीली नकली शराब बेची गई जिसके कारण दो जिलों में अप्रिय घटना हुई है। जहरीली जहरीली शराब किस उद्योग से आई, इसके लिंक कहां तक हैं, इन पहलुओं पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications