हनीप्रीत ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, कर सकती है सरेंडर

नई दिल्‍ली। साध्‍वियों से बलात्‍कार के मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद से फरार चल रही हनीप्रीत इंसा ने अंतरिम जमानत की मांग को लेकर सोमवार को दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप कुमार आर्य ने इस बात की जानकारी दी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कल यानी मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हो सकती है। आपको बता दें कि हनीप्रीत उन 43 लोगों की सूची में शीर्ष पर है जिनकी हरियाणा पुलिस को राम रहीम को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में तलाश है।

हनीप्रीत ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, कर सकती है सरेंडर

इसके अलावा हनीप्रीत को राष्‍ट्रद्रोह के मामले में भी पुलिस तलाश रही है। इससे पहले पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था। हनीप्रीत के वकील प्रदीप कुमार आर्य ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। आर्य ने बताया कि मामले को जल्दी सुनवाई के लिए मंगलवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल के नेतृत्व वाली पीठ के समक्ष उल्लेखित किया जाएगा।

इसका मतलब देश में ही है हनीप्रीत

इस याचिका के बाद उन कायासों पर रोक लगी है जिसमें कहा जा रहा था कि हनीप्रीत विदेश भाग गई है। अब यह साफ साफ हो गया है कि वह देश में ही है। अगर दिल्ली हाईकोर्ट हनीप्रीत की याचिका को स्वीकार करता है तो हनीप्रीत को कुछ दिन की ट्रांजिट बेल मिल सकती है और फिर हाईकोर्ट इस याचिका को पंजाब हाईकोर्ट को ट्रांसफर कर सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो कोर्ट हनीप्रीत को पहले पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहेगा और फिर रेगुलर बेल लगाने को कहेगा।

उल्‍लेखनीय है कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच में बाप बेटी जैसा कोई रिश्ता नहीं था। गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उसे डेरे का काम सौंप कर राम रहीम हनीप्रीत के साथ अय्याशी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+