पंचकूला कोर्ट में आज पेश होगी हनीप्रीत, पुलिस करेगी 10 दिन की रिमांड की मांग

पंचकूला। राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत को आज पंचकूला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस हनीप्रीत की रिमांड को कोर्ट के सामने बढ़ाने की अपील करेगी। पिछले दिनों जिस तरह से हनीप्रीत ने आत्मसमर्पण किया था, उसके बाद पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है, लिहाजा पुलिस हनीप्रीत की रिमांड को अगले 10 दिनों तक बढ़ाने की मांग कर सकती है। हनीप्रीत से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की और तमाम कोशिश की गई कि हनीप्रीत किसी बड़ी बात का खुलासा करे, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।

आपको बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम को रेप मामले में पंचकूला की अदालत ने आरोपी करार दिया था, जिसके बाद हरियाणा व पंजाब में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद हिंसा भड़काने का हनीप्रीत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद काफी समय तक फरार रहने के बाद आखिरकार हनीप्रीत ने आत्मसमर्पण किया था। गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत को भ़ठिंडा, गुरदासपुर सहित तमाम जगहों पर ले जाया गया, जहां पुलिस ने जगहों की निशानदेही कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

खबरों की मानें तो हनीप्रीत ने दंगा भड़काने के लिए सवा करोड़ रुपए दिए थे, इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसका नाम राकेश है, जोकि अप्रैल माह में 50 लाख रुपए कैश ले गया था। जानकारी के मुताबिक राकेश ही कैश लाने का काम करता था और उसी ने दंगा भड़काने के लिए पैसा पहुंचाने का काम किया था।

इसे भी पढ़ें- तीन दिन के भीतर राम रहीम को जेल से छुड़ा लेने की धमकी पर डीजीपी की सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+