गृहमंत्री स्पेशल ऑपरेशन मेडल के लिए पुलिसकर्मियों के नामों का ऐलान, दिल्ली से सबसे ज्यादा नाम

गृहमंत्री स्पेशल ऑपरेशन मेडल के लिए पुलिसकर्मियों के नामों का ऐलान, दिल्ली के सबसे ज्यादा 15 नाम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को 2020 के गृहमंत्री विशेष ऑपरेशन मेडल के लिए पुलिसकर्मियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस साल इस पद के लिए कुल 39 पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्रालय ने चुना है। इसमें सबसे ज्यादा 15 नाम दिल्ली पुलिस से हैं। केरल से आठ, कर्नाटक से छह, गुजरात से पांच और तमिलनाडु से पांच पुलिस अफसरों को सम्मान दिया जाएगा। गृह मंत्रालय देश में आतंकी और नक्सल प्रभावित एरिया में स्पेशल ऑपरेशन के लिए यह अवॉर्ड देता है।

Home Ministry announces names of officers to be conferred with Union Home Minister Special Operation Medal for 2020

गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के चार जवानों को एक जनवरी के स्पेशल ऑपरेशन के लिए और 11 जवानों को 18 जुलाई के ऑपरेशन के लिए अवार्ड दिया जा रहा है। कर्नाटक के छह जवानों को बीते साल दिसंबर में शुरू होकर इस साल 20 जनवरी तक चले ऑपरेशन के लिए सम्मान मिलेगा।

गुजरात पुलिस के जवानों को 8 जनवरी के ऑपरेशन के लिए मेडल दिया जाएगा। तमिलनाडु में भी दिसंबर में शुरू होकर इस साल 20 जनवरी तक चले ऑपरेशन के लिए पुलिसकर्मियों को ये विशेष मेडल मिलेगा। वहीं केरल में इस साल अगस्त में हुए विशेष ऑपरेशन के लिए आठ पुलिसकर्मियों को गृहमंत्री स्पेशल ऑपरेशन मेडल के लिए चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+