लोकसभा चुनाव के पहले हो सकते हैं सांप्रदायिक दंगे: गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले देश में सांप्रदायिक दंगे हो सकते है। ये कहना है गृहमंत्रायल का। गृहमंत्रालय ने अर्लट जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में सांप्रदायिक दंगे हो सकते है। इस बात की जानकारी देने से साथ-साथ मंत्रालय ने सभा राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव 2014 से पहले देश में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश हो सकती है।

मंत्रालय ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए भी अलर्ट जारी किए है, जहां पिछले दिनों कई दंगे देखे गए हैं। गृह मंत्रालय अलर्ट जारी कर राज्यों को निर्देश दिए है कि धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाए। साथ ही त्यौहारों के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार सावधानी बरते ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।

home ministry

राज्य सरकार को अलर्ट जारी करते हुए मंत्रायल ने कहा कि अपने-अपने राज्यों में कड़ी सुरक्षा बरतनें की जरूरत है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि चुनाव से पहले देश का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ लोग देश में सांप्रदायिक दंगों को हवा दे सकते है। इससे पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में घटी सांप्रदायिक हिंसा से पहले भी गृहमंत्रालय ने इसी तरह का अलर्ट जारी किया था। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि चुनाव के मद्देनज़र सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया और दंगें में 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

जहां गृहमंत्रालय देश में अलर्ट जारी कर रहा है तो वहीं कांग्रेक के महासचिव और बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि चुनाव का वक़्त है और ऐसे में गैर बीजेपी शासित राज्यों को सतर्क रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों का दर्द जानने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव यहां पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+