VIDEO: भोपाल में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे गृहमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास की चर्चा करते रहे
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों नें लगभग एक सप्ताह का समय बचा है। राज्य में दोनों पार्टियां प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने भोपाल पहुंचे। राजनाथ सिंह ने भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह सवालों के जवाब देते समय यह भूल गए कि वह मध्य प्रदेश में बीजेपी का प्रचार करने आएं है, वह भोपाल में छत्तीसगढ़ के सीएम की तारीफ करने लगे।

राजस्थान में सरकार बनाने के सवाल पर राजनाथ ने दिया ये जवाब
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चौका माने जा रहे हैं। इस पर पत्रकारों ने पूछा कि अपने राजस्थान का नाम क्यों नहीं लिया? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि, राजस्थान में भी हम सरकार बना रहे हैं, लेकिन हम लगातार तीन कार्यकाल से इन राज्यों में सरकार बना रहे हैं तो इसलिए मैंने राजस्थान का नाम नहीं लिया।

भोपाल में रमन सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे राजनाथ
इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह इसके बाद यह भूल गए कि, वह एमपी में शिवराज सरकार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए है। वह पत्रकारों को छत्तीसगढ़ की रमन सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य में करिश्माई काम किया है। छत्तीसगढ़ की ग्रोथ रेट 20 फीसदी तक पहुंच गई है। देश के किसी राज्य की इतनी ग्रोथ रेट नहीं है। राज्य के हर एक क्षेत्र में विकास देखने को मिल रहा है। इस बीच वह काफी देर तक छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां गिनाते रहे।

बारात तैयार है दूल्हे के पता नहीं
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस अपने लीडर का नाम तक बता पाने का साहस नहीं जुटा पाई है। बारात तैयार है दूल्हे के पता नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस में केबीसी चल रहा है, कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कौन बनेगा मुख्यमंत्री के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नाम चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications