Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

9 साल की शादी के बाद इस एक्टर जोड़ी ने लिया अलग होने का फैसला, टूटा लाखों फैंस का दिल

हॉलीवुड का मशहूर कपल चैनिंद टैटम और जेना डिवन टैटम अलग हो गए हैं। 9 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद दोनों ने सोशल मीडिया पर दी।

Channing Tatum And Jenna Dewan

वॉशिंगटन। हॉलीवुड का मशहूर कपल चैनिंद टैटम और जेना डिवन टैटम अलग हो गए हैं। 9 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद दोनों ने सोशल मीडिया पर दी। चैनिंग और जेना ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साझा बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, 'हम सालों पहले एक-दूसरे के प्यार में पड़े और फिर जादू से भरी जर्नी हमने साथ में देखी। अब हमने अलग होने का फैसला लिया है।'

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया साझा बयान

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया साझा बयान

हॉलीवुड एक्टर्स चैनिंग टैटम और जेना डिवन टैटम ने 9 साल की शादी खत्म कर अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साझा बयान जारी कर इस बात की घोषणा की। दोनों ने लिखा, 'ये शेयर करते हुए काफी अजीब लग रहा है, लेकिन ये उस पेशे का हिस्सा है जो हमने चुना है। हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां सच को तोड़-मरोड़ कर फैक्ट बना दिया जाता है, इसलिए हम खुद आपसे सच्चाई शेयर कर रहे हैं ताकि आपको पता चल जाए कि अगर आपने वो यहां नहीं पढ़ा है, तो झूठ है। '

'एक-दूसरे के लिए प्यार बरकरार'

बयान में आगे लिखा था, 'हमने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला लिया है। हम काफी साल पहले एक-दूसरे के प्यार में पड़े और एक खूबसूरत जर्नी का हिस्सा बने। एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। हमारे अलग होने के पीछे कोई भी गंदा कारण नहीं है, बस दो बेस्ट-फ्रेंड्स को ये मालूम चल गया है कि अब दोनों को अपनी जिंदगी जीने के लिए अलग-अलग रास्ते ले लेने चाहिए। हम आज भी एक परिवार हैं और पेरेंट्स की तरह अपनी बेटी की देखभाल करेंगे।'

दोनों की एक बेटी भी है

दोनों की एक बेटी भी है

चैनिंग टैटम और जेना डिवन की मुलाकात साल 2006 में स्टेप अप फिल्म के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात दोस्ती में तब्दील हुई और दोस्ती प्यार में। 11 जुलाई, 2009 को दोनों ने कैलिफॉर्निया के मलिबू में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका जन्म लंदन में साल 2013 में हुआ था।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सैफ की बेगम के लिए जब इस हीरो ने कहा 'बन जा तू मेरी रानी', फैंस को नहीं आया पसंद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+