VIDEO: सैफ की बेगम के लिए जब इस हीरो ने कहा 'बन जा तू मेरी रानी', फैंस को नहीं आया पसंद

'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के तो दिन ही बदल गए हैं। एक तरफ जहां उनकी हाल में रिलीज फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक ने हाल ही में अपने 'क्रश' करीना कपूर खान के साथ रैंप वॉक की।

Bollywood

नई दिल्ली। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के तो दिन ही बदल गए हैं। एक तरफ जहां उनकी हाल में रिलीज फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक ने हाल ही में अपने 'क्रश' करीना कपूर खान के साथ रैंप वॉक की। कार्तिक ने सिंगापुर में हुए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में करीना कपूर खान के साथ रैंप वॉक किया। इस शो के बाद हुई पार्टी में कार्तिक ने करीना के साथ जमकर मस्ती भी की। इस मस्ती का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जो कार्तिक के फैंस को तो बहुत पसंद आ रहा है, लेकिन सैफ के फैंस को नहीं।

कार्तिक ने किया अपने 'क्रश' के साथ काम

कार्तिक ने किया अपने 'क्रश' के साथ काम

साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के हिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। उनकी हाल में रिलीज फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी'100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं उन्हें अपने 'क्रश' के साथ काम करने का भी मौका मिल गया। कार्तिक ने हाल ही में अपने क्रश करीना कपूर खान के साथ रैंप वॉक की।

करीना के लिए गाया, 'बन जा तू मेरी रानी'

करीना के लिए गाया, 'बन जा तू मेरी रानी'

मनीष मल्होत्रा के सिंगापुर में हुए फैशन शो में कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान शोस्टॉपर थे। कार्तिक करीना के साथ रैंप वॉक कर काफी खुश थे। शो खत्म होने के बाद दोनों ने सिंगापुर में जमकर मस्ती भी की, जिसका एक वीडियो खुद कार्तिक ने इंटरनेट पर शेयर किया है। कार्तिक ने करीना के लिए गुरु रंधावा का गाना 'बन जा तू मेरी रानी' गाया। कार्तिक के साथ करीना भी इस गाने को गुनगुना रहीं थी। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'बन जा तू मेरी रानी'।

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

सैफ के फैंस को नहीं आया पसंद

इस वीडियो को कार्तिक के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक 9 लाख 44 हजार व्यूज आ चुके हैं। उनके फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि दोनों को साथ में जल्द ही कोई फिल्म करनी चाहिए। जहां कार्तिक के फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं सैफ के फैंस को ये बात बिल्कुल नहीं पसंद आई। सैफ के फैंस को किसी और का करीना के लिए गाना गाना रास नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+