Holi Special Train: होली पर चलेंगी 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और बाकी जानकारी

Holi Special Train 2025 List: जब भी कोई त्योहार नजदीक आता है जैसे जैसे होली-दीवाली या फिर छठ तो लोग अपने-अपने घर जाने की सोचने लगते है। ऐसे में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है और ट्रेनों में लोगों को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं पाता। जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लोगों को होली के त्योहार पर घर जाने में कोई दिक्कत ना हो, इसलिए भारतीय रेलवे (IR) ने होली त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। तो चलिए जानते हैं होली के मौके पर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कौन-कौन से रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दरअसल, इस बार होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।

Holi Special Train

दक्षिण मध्य रेलवे ने की 14 विशेष ट्रेनों की घोषणा

होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने 14 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये विशेष ट्रेनें मार्च 2025 में अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी, जो चेरलापल्ली, शालीमार, संतरागाछी, जालना और पटना जैसे प्रमुख मार्गों को कवर करेंगी।

इन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें

अधिकारिक बयान के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनें में यात्रा करने वाले यात्री नलगोंडा, मिर्यालगुडा, नादिकुडे, सत्तेनापल्ले, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, समालकोट, अनाकापल्ले, विजयनगरम, भुवनेश्वर, कटक और खड़गपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

जालना और पटना के बीच यात्रा करने वालों के लिए, अतिरिक्त पड़ावों में परतूर, सेलु, मानवत रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला, शेगांव, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी बक्सर आरा शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन में 2AC और 3AC कोच के साथ स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास का विकल्प होंगे। ताकि हर तरह के यात्री आराम से सफर कर सकें

36 स्पेशल ट्रेनें होली के लिए

होली स्पेशल और गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने राजकोट और महबूबनगर के बीच 36 और ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। रेलवे की इस पहल से लाखों यात्रियों को अपनी यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाकर लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Holi Special Train: होली पर बिहार आने के लिए 'ट्रेन टिकट की टेंशन’ नहीं, इन रूटों पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+