Holi Special trains: होली पर लौट रहे हैं अपने घर तो ये ट्रेनें आप की राह बनाएंगी आसान, देखें पूरी लिस्ट
Holi Special Trains List Indian Railway: होली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान रखते हुए रेलवे ने खास पहल की है। यात्रियों को अपने घर वापस लौटने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। रेलवे की इस पहल से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक केरल सहित कई प्रदेशों के यात्रियों को घर वापसी में सुविधा होगी। यात्रा से पूर्व आप इन ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें। इन ट्रेनों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर,सहरसा-अम्बाला-सहरसा,रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस, गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत सहित कई ट्रेनें शामिल हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस 01103/01104 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 14, 21 एवं 28 मार्च, 2024 को प्रत्येक गुरूवार को तथा गोरखपुर से 16, 23 एवं 30 मार्च, 2024 को प्रत्येक शनिवार को 03 फेरों के लिए चलायी जायेगी।
सहरसा-अम्बाला-सहरसा एक्सप्रेस
05565/05566 सहरसा-अम्बाला-सहरसा वाया गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 21 एवं 28 मार्च,2024 दिन बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला से 23 एवं 30 मार्च,2024 दिन शनिवार को दो फेरों के लिये किया जायेगा । 05565 सहरसा-अम्बाला साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 21 एवं 28 मार्च,2024 को सहरसा से 19.30 बजे प्रस्थान करेगी।
रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस
05531 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 24 एवं 31 मार्च,2024 को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान कर सगौली से 22.55 बजे, बेतिया से 23.22 बजे, नरकटियागंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन बगहा से 00.42 बजे, गोरखपुर से 04.00 बजे, बस्ती से 05.02 बजे, गोण्डा से 06.32 बजे, सीतापुर से 08.40 बजे, मुरादाबाद से 15.10 बजे तथा गाजियाबाद से 17.05 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 18.00 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05532 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 मार्च एवं 01 अप्रैल,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 20.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.40 बजे, मुरादाबाद से 22.50 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 05.30 बजे, गोण्डा से 06.32 बजे, बस्ती से 07.32 बजे, गोरखपुर से 08.40 बजे, बगहा से 11.24 बजे, नरकटियागंज से 12.12 बजे, बेतिया से 12.46 बजे तथा सगौली से 13.12 बजे छूटकर रक्सौल 14.30 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: पटना-गोमतीनगर के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचलन, देखें पूरी डिटेल
गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत
22549/22550गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत गाड़ी का मार्ग विस्तार 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. तक निम्नवत् किया जायेगा। इस गाड़ी का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. स्टेशन से उद्घाटन विशेष गाड़ी 02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा। मार्ग विस्तार के फलस्वरूप यात्रियों की मांग के अनुरूप 22550 प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का लखनऊ, अयोध्या धाम, बस्ती स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन पर आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत नियमित गाड़ी सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 गोरखपुर से 06.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 13.35 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. से 15.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 16.58 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.30 बजे, अयोध्या धाम से 20.30 बजे तथा बस्ती से 21.43 बजे छूटकर गोरखपुर 22.40 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के 08 कोच लगाये जायेंगे।
पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत ट्रेन
पटना-गोमतीनगर-पटना के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार के अतिरिक्त सप्ताह में 06 दिन 18 मार्च, 2024 से 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना किया जाएगा। नियमित गाड़ी सं. 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन पटना से 06.05 बजे प्रस्थान कर आरा से 06.42 बजे, बक्सर से 07.23 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.45 बजे, वाराणसी से 09.25 बजे तथा अयोध्या धाम से 12.20 बजे छूटकर गोमतीनगर 14.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन गोमतीनगर से 15.20 बजे प्रस्थान अयोध्या धाम से 17.20 बजे, वाराणसी से 20.05 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 20.55 बजे, बक्सर से 21.56 बजे तथा आरा से 22.37 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।
आनंद विहार टर्मिनल-पटना
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार जंक्शन से रात 11 बजे चलेगी और अगले दिन शाम को 4 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
चंडीगढ़ - गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस
04518/04517 चंडीगढ़ - गोरखपुर जंक्शन - चंडीगढ़ आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर जंक्शन से यह ट्रेन रात 10 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 21 मार्च से 28 मार्च तक मंगलवार और शुक्रवार को और गोरखपुर जंक्शन से 22 मार्च से 29 मार्च तक बुधवार और शनिवार को चलेगी।
दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
04068/04067 दिल्ली और दरभंगा जंक्शन के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से शाम साढ़े सात बजे चलेगी और अगले दिन शाम साढ़े 4 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं दरभंगा जंक्शन से यह ट्रेन शाम 6 बजे चलकर दिल्ली जंक्शन पर शाम 4 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 22 मार्च से 29 मार्च तक मंगलवार और शुक्रवार को और दरभंगा जंक्शन से 23 मार्च से 30 मार्च तक बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसमें तृतीय श्रेणी एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच हैं। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, नरकटियागंज जंक्शन, रक्सौल, बैरगनियां, सीतागढ़ी जंक्शन और जनकपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
नई दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
रेलवे गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-सीतामढ़ी जंक्शन के बीच ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 12:10 बजे प्रस्तान करेगी और रात 10 बजे सीतामढ़ी जंक्शन पहुंचेगी। वहीं सीतामढ़ी जंक्शन से यह ट्रेन रात साढ़े ग्याहरा बजे प्रस्थान करेगी और रात डेढ़ बजे नई दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 22 मार्च से 29 मार्च तक मंगलवार और शुक्रवार को और सीतामढ़ी जंक्शन से 22 मार्च से 29 मार्च तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। इसमें तृतीय श्रेणी एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच हैं। वहीं ट्रेन नंबर 04062/04061 दिल्ली जंक्शन - बरौनी जंक्शन 24 मार्च से 31 मार्च तक रविवार को दिल्ली जंक्शन से और 25 मार्च से 1 अप्रैल तक सोमवार को बरौनी जंक्शन से चलेगी।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications