Holi: डॉ. कुमार विश्वास ने कहा-कांग्रेस के दरवाजे पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका....
नई दिल्ली। यूं तो होली का त्योहार ही मस्ती-मजे और छेड़छाड़ वाला होता है और कवियों का काम ही होता है तंज कसना लेकिन जब कवि डॉ. कुमार विश्वास हों तो बात कुछ और हो जाती है क्योंकि वो आप पार्टी के चर्चित चेहरों में से भी एक रहे हैं, दरअसल होली के मौके पर कवि कुमार विश्वास ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंगा, छाती पीटी, मिला न घंटा भाव...!!!" जोगीरा सारारारारा।
कुमार विश्वास ने कहा-कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव
कुमार विश्वास का यह ट्वीट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज है क्योंकि वो ही इन दिनों सरजी कहलाते हैं और कांग्रेस के साथ इन दिनों उन्होंने गठबंधन करने की काफी कोशिश की लेकिन वो कोशिश उनकी काफी बेकार गई, जिस पर विश्वास ने ये ट्वीट लेकर उन पर फिरकी कसी है।
अमित शाह, मायावती और अखिलेश यादव पर कसा तंज
कुमार विश्वास की कलम यहीं नहीं रूकी उन्होंने अमित शाह, मायावती और अखिलेश यादव को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी व्यंगात्मक ट्वीट किया, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मोटा भाई ने कर डाला है इतना मजबूर, बुआ-बबुआ पास हो गए, चाचा हो गए दूर...!!!" जोगीरा सारारारारा।
उड़े हवा में हाफ़िज़ वाफिज़, पानी मांगे जैश...
हालांकि उन्होंने सेना के जवानों को सलाम करते हुए उनकी तारीफ की है, उन्होंने लिखा है कि हिन्दुस्तानी सेना को जब आ जाता है तैश...उड़े हवा में हाफ़िज़ वाफिज़, पानी मांगे जैश...!!!" साथ ही उन्होंने लोगों को होली की बधाई भी दी है, उन्होंने ने लिखा है कि
बसंती रंग होली में....
"विजित हो ईर्ष्या की अनबुझी हर जंग होली में
मुहब्बत की पिएं हम सब मिलाकर भंग होली में
मेरे ईश्वर मेरे अल्लाह! हिन्दुस्तां पे चढ़ जाए
भगत सिंह का दुलारा वो बसंती रंग होली में..."












Click it and Unblock the Notifications