दुबई-मुंबई की फ्लाइट में आरडीएक्स होने की फोन कॉल से हड़कंप, पुलिस ने पाया झूठा
दुबई-मुंबई फ्लाइट में आरडीएक्स होने की फोन कॉल से हड़कंप, पुलिस ने पाया झूठा
मुंबई, 17 जुलाई: शनिवार को दुबई-मुंबई की एक फ्लाइट में आरडीएक्स होने का दावा करने वाली एक फोन कॉल से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में जांच में पाया गया कि ये फोन कॉल झूठा था। मुंबई पुलिस ने बताया है कि एक फोन आया, जिसने कहा कि दुबई-मुंबई फ्लाइट में आरडीएक्स रखा गया है। कॉल के बाद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। विमान की जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह फर्जी कॉल था। पुलिस कॉल करने वाले का पता निकालने की कोशिश कर रही है।

विमान में बम या विस्फोटक होने की फर्जी कॉल का ये कोई पहला मामला नहीं है। इस साल जून में एक शख्स ने दिल्ली-पटना की फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी। जो फर्जी निकली थी। पुलिस ने इस शख्स को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार भी कर लिया था। इसी साल अप्रैल में भी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई थी। जांच किए जाने पर ये भी फर्जी कॉल निकला था।












Click it and Unblock the Notifications