आतंकियों ने लड़कियों को दी धमकी- 'डांस वीडियो अपलोड करने पर तोड़ देंगे पैर'

नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में इन दिनों सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर रखा है। जिसमें कई आतंकी कमांडर भी मारे गए हैं। जिस वजह से आतंकी जनता को अपना निशाना बना रहे और लगातार धमकी दे रहे हैं। अब जम्मू के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। जिसमें लड़कियों को सोशल मीडिया से दूर रहने की धमकी दी गई है।

उर्दू और अंग्रेजी में पोस्टर

उर्दू और अंग्रेजी में पोस्टर

जम्मू के किश्तवाड़ जिले में सेना ने सभी आतंकियों का सफाया कर रखा है। जिस वजह से अब वो युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। अब वहां के कई घरों के सामने पोस्टर चिपके मिले हैं। जिसमें आतंकियों ने लिखा कि लड़कियों के लिए ये एक चेतावनी है कि वो डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। अगर इसके बावजूद वो ऐसा करती हैं, तो उनके पैर तोड़ देंगे। ये पोस्टर उर्दू और अंग्रेजी दोनों में हैं। साथ ही इसके पीछे हिजबुल का हाथ बताया गया है।

डोडा जिला हुआ था आतंकवाद मुक्त

डोडा जिला हुआ था आतंकवाद मुक्त

किश्तवाड़ के पास ही जम्मू का डोडा जिला पड़ता है। वहां पर हिजबुल मुजाहिद्दीन के कई आतंकी लंबे वक्त से सक्रिय थे। जून के अंत में सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले में हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। जिसमें हिजबुल कमांडर मसूद भी शामिल था। वो डोडा में लंबे वक्त से सक्रिय था। इस मुठभेड़ के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा को आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया था। आतंकी मसूर बलात्कार के एक मामले में आरोपी था, जिसके बाद वो फरार होकर आतंकी बन गया।

घर से न निकलने की दी थी धमकी

घर से न निकलने की दी थी धमकी

पोस्टर के जरिए धमकी देना हिजबुल आतंकियों के लिए ट्रेंड बन गया है। किश्तवाड़ से पहले कश्मीर के लोगों को हिजबुल आतंकी कई बार धमकी दे चुके हैं। पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था। इस दौरान अलगाववादियों ने बंद का ऐलान किया, जिसको हिजबुल से समर्थन भी मिला। उस दौरान हिजबुल ने पोस्टर के जरिए लोगों को धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि अगर कोई घर से बाहर निकलता है या दुकान खोलता है, तो उसके वाहन और दुकान में आग लगा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+