अनंतनाग एनकाउंटर: हिजबुल कमांडर मसूद के मारे जाने के बाद जम्मू जोन का डोडा जिला Terrorist Free
श्रीनगर। सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी मसूद ढेर हो गया है। इस एनकाउंटर के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से बताया गया है कि डोडा जिला अब पूरी तरह से आतंकवादियों से मुक्त हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) दिलबाग सिंह की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।
Recommended Video

आतंकी मसूद पर था रेप का केस
मसूद को मिलाकर अनंतनाग एनकाउंटर में कुल तीन आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों की तरफ से एनकाउंटर अनंतनाग के कुलछोहार इलाके में अंजाम दिया गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, 'अनंतनाग के कुलछोहार इलाके में हुए आज के ऑपरेशन के बाद हिजबुल कमांडर मसूद मारा गया है जिसके बाद अब जम्मू जोन का डोडा जिला पूरी तरह से आतंकियों से मुक्त हो चुका है।' इस एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे जिसमें एक डिस्ट्रिक्ट कमांडर था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मसूद डोडा जिले का रहने वाला था और उस पर रेप का केस दर्ज था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।रेप केस दर्ज होने के बाद उसने हिजबुल मुजाहिद्दीन को ज्वॉइन किया और फिर वह कश्मीर में शिफ्ट हो गया था।

दो दिन पहले त्राल हुआ आतंकियों से आजाद
अभी दो दिन पहले ही साउथ कश्मीर में आतंकियों के गढ़ त्राल को भी 'टेररिस्ट फ्री' घोषित किया गया है। पुलवामा जिले के तहत आने वाले त्राल को 'कश्मीर का कंधार' भी कहते हैं। यहां पर सन् 1989 के बाद पहला मौका है जब हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक भी आतंकी यहां नहीं है। त्राल, कश्मीर का वह हिस्सा है जहां से हिजबुल ने बुरहान वानी और जाकिर मूसा जैसे आतंकियों को तैयार किया था। ये दोनों आतंकी त्राल के ही रहने वाले थे। शुक्रवार को त्राल के चिवा में रात भरे चले एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पुलिस ने इसे आतंकियों से आजाद घोषित किया था।

1989 के बाद से त्राल हुआ आतंकियों से आजाद
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने ट्वीट किया और लिखा, 'आज के सफल ऑपरेशन के बाद अब त्राल में हिजबुल का कोई भी आतंकी नहीं बचा है। ऐसा साल 1989 के बाद से हुआ है।' साल 2016 में सुरक्षाबलों ने त्राल के रहने वाले हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को ढेर किया था। उसके बाद सुरक्षाबलों ने इसके एक और टॉप आतंकी जाकिर मूसा को ढेर किया था। त्राल में शुक्रवार को जो आतंकी मारे गए हैं उसमें से एक मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू भी था। वह त्राल के मदूरा का रहने वाला था। तीन मार्च 2017 से वह सक्रिय था और आतंकी संगठन में आने से पहले वह सिविल इंजीनयरिंग में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

अब तक मारे गए 100 आतंकी
घाटी में इस समय इंडियन आर्मी, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से आतंकियों को खत्म करने के लिए ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं। साल 2020 में अभी तक 100 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। सुरक्षाबलों ने जून माह में ही अकेले 35 आतंकियों को ढेर किया है और करीब एक दर्जन एनकाउंटर में ये आतंकी मारे गए हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications