श्रीनगर एनकाउंटर में मारा गया हिजबुल कमांडर सैफुल्ला, 3 बीजेपी नेताओं की हत्या का था मास्टरमाइंड
नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के हाथ रविवार को एक बड़ी कामयाबी लगी, जहां श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। साथ ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। मारा गया आतंकी हिजबुल का ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्ला मीर था, जिसकी लंबे वक्त से सेना तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।
Recommended Video

कश्मीर आईजी विजय कुमार के मुताबिक सैफुल्ला की मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। इसके अलावा रंगरेथ इलाके में एक जिंदा आतंकी भी उनके हाथ लग गया। सैफुल्ला, गाजी हैदर और डॉक्टर साहब के नाम से भी जाना जाता था। वो पुलवामा जिले के मलंगपोरा का रहने वाला था। 2014 में घर छोड़कर उसने आतंकी संगठन हिजबुल को ज्वाइन कर लिया। उसको आतंकी बनाने के पीछे पूर्व कमांडर रियाज नाइकू का ही हाथ था, बाद में दोनों ने मिलकर बुरहान वानी के लिए काम किया। नाइकू ने ही उसे गाजी हैदर नाम दिया था। इस साल मई में जब सुरक्षाबलों ने नाइकू को ढेर किया, तो हिजबुल की कमान सैफुल्ला ने ही संभाल ली थी।
वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टॉप-10 आतंकियों की एक लिस्ट तैयार की थी। उसमें सैफुल्ला टॉप पर था। इसके अलावा कई हमलों में उसका हाथ भी था। हाल ही में कश्मीर में जो तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हुई थी, उसके पीछे सैफुल्ला का ही हाथ था। उस हमले में शामिल आतंकी अब्बास हिजबुल से ही लश्कर में गया था। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है।
कैसे ऑपरेशन को दिया गया अंजाम?
दरअसल बीती रात ही सुरक्षाबलों को श्रीनगर के रंगरेत इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को अपनी ओर आता देख सैफुल्ला ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवानों में मुंहतोड़ जवाब दिया और कुछ ही घंटे के अंदर उसे ढेर कर दिया गया। बाद में मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल कमांडर के रूप में हुई।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications