चमत्कार! मां के गर्भ में लगी थी गोली, फिर भी जिंदा है बेबी ब्वॉय

गोली लगने के कारण आर्थर के फेफड़े और रीढ़ की हड्डी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

नई दिल्ली। ब्राजील में एक बच्चे को तब गोली लगी थी जब वह इस दुनिया में नहीं आया था। अपनी मां के गर्भ में ही वह बुरी तरह से घायल हो गया था। बावजूद इसके वह बच्चा जिंदा है और जिंदगी की जंग लड़ रहा है। ब्राजील की ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

चमत्कार! मां के गर्भ में लगी थी गोली, फिर भी जिंदा है बेबी ब्वॉय

ब्राजील के उस फाइटर बच्चे को बचाने के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम लगी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इस तरह का मामला नहीं देखा है।

इस बच्चे का नाम आर्थर रखा गया है। 30 जून को रियो में एक शूटआउट के दौरान आर्थर की मां क्लॉडिनेया को एक गोली लग गई। क्लॉडिनेया को जब गोली लगी, तब वह 8 महीने की गर्भवती थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने क्लॉडिनेया का ऑपरेशन कर आर्थर को गर्भ से बाहर निकाला। क्लॉडिनेया अब खतरे से बाहर हैं।

गोली लगने के कारण आर्थर के फेफड़े और रीढ़ की हड्डी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उसके शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया है। डॉक्टरों का मानना है कि इतनी बुरी तरह घायल होने के बाद भी आर्थर का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। आर्थर मशीन की मदद से सांस ले रहा है।उसे जीवनरक्षक सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टर आर्थर को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+