Hit and Run Case: पेपर तैयार नहीं थे, सलमान के केस में सुनवाई टली
मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के हिट एंड रन केस मामले की सुनवाई अब 1 जुलाई को होगी क्योंकि आज केस के पेपर तैयार नहीं थे। आपको बता दें कि बंबई उच्च न्यायालय ने 2002 'हिट एंड रन' मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ फिल्म अभिनेता सलमान खान की याचिका की सुनवाई सोमवार को एक जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि पिछले महीने के 6 तारीख को मुंबई की एक सत्र अदालत ने सितंबर 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में सलमान को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद सलमान खान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी और वो अभी भी जमानत पर ही है।
दो साल पहले ही जल चुकी हैं सलमान खान के हिट एंड रन केस की फाइलें
आपको बता दें कि सलमान खान को 28 सितंबर, 2002 को मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को गाड़ी से कुचलने का दोषी पाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। फिलहाल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में व्यस्त है।













Click it and Unblock the Notifications