हरियाणा की शिवांगी पाठक ने फतह की दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारो पर्वत की चोटी
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली शिवांगी पाठक ने देश का नाम रौशन कर दिया है। शिवांगी ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत की चोटी फतह कर ली है। 17 साल की शिवांगी का कहना है कि , 'महिलाएं जो भी लक्ष्य तय करती हैं, उसे हासिल करने में सक्षम हैं। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे महिलाएं न कर सकें। बचपन से ही मैं कुछ अलग करना चाहती थी। मैं अपने परिवार के समर्थन के बिना ऐसा नहीं कर सकती थी।' शिवांगी ने बताया कि वो पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा से प्रेरित हैं। आपको बता दें कि किलिमंजारो दक्षिण अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है।

इसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है। यह दुनिया की सबसे ऊंची 7 में से चौथी ऊंची चोटी है। शिवांगी ने मारनगु रूट से 21 जुलाई को पर्वत पर चढ़ने का अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने महज तीन दिन में यानी 24 जुलाई को इसे पूरा कर लिया।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही शिवांगी पाठक ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर इतिहास रचा था। शिवांगी ने यह कारनामा सेवन समिट ट्रैक में हिस्सा लेने के एवरेस्ट (29,000 फुट) पर सफल चढ़ाई से कर दिखाया। शिवांगी ने यह कारनामा सेवन समिट ट्रैक में हिस्सा लेने के एवरेस्ट (29,000 फुट) पर सफल चढ़ाई से कर दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications