जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस हादसे में नक्सलियों का हाथ नहीं: ओडिशा पुलिस

पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने संवाददताओं से कहा कि इस घटना में नक्सलियों की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं हैं।

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने रविवार को ऐसी आशंका को खारिज किया कि आंध्र प्रदेश में जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के बेपटरी होने में नक्सलियों को हाथ है।

 Jagdalpur-Bhubaneswar Hirakhand Express derails in Andhra: Odisha DGP rules out Maoist role

रेलवे ने जताई थी साजिश की आशंका

पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने संवाददताओं से कहा कि इस घटना में नक्सलियों की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं हैं। हम मामले की जांच करेंगे और रेलवे सुरक्षा आयुक्त भी इसकी जांच कराएंगे जबकि इस हादसे के बारे में रेलवे विभाग की ओर से कहा गया है कि हादसे के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

36 लोग मौत के शिकार

आपको बता दें कि यह गंभीर हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे तब हुआ जब जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के 7 डिब्बे कुनेरू स्टेशन रायगड़ा से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम में पटरी से उतर गए, इस हादसे में अब तक 36 लोग मौत के शिकार हो गए हैं जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह ट्रेन जगदलपुर से भुवनेश्वर जा रही थी।

मुआवजे का ऐलान

ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ जेपी मिश्रा के मुताबिक, '18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गई जिससे ये भयानक हादसा हुआ। रेलवे ने इस हादसे में करने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+