हिंदू महासभा ने किया जामा मस्जिद के नीचे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति होने का दावा, खुदाई की मांग

नई दिल्ली, 17 मई: ज्ञानवापी, कुतुबमीनार, ताजमहल और दीपू सुल्तान के जमाने की मस्जिद के बाद हिंदू संगठनों के निशाने पर अब दिल्ली की जामा मस्जिद आ गई है। हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने दावा है कि जामा मस्जिद के नीचे हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हैं। उनका कहना है कि शाही इमाम से हमारी मांग है कि जामा मस्जिद की खुदाई कराने की अनुमति दें। इससे जो भी सच है वो सभी लोगों के सामने आ जाएगा। उधर, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई।

 Hindu Mahasabha claims to have idols of Hindu deities under Jama Masjid demands excavation

'100 फीसदी पुख्ता हो गई कि वहां हिंदू मंदिर था'

ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे पर चक्रपाणि महाराज ने कहा कि इससे ये बात 100 फीसदी पुख्ता हो गई कि वहां हिंदू मंदिर था। कोर्ट ने भी इसे मानकर आदेश दिया है कि जिस स्थान पर शिवलिंग मिला है, उसे सील कर दिया जाए। वहां किसी को न जाने दिया जाए। वहीं, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई।

कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटाया गया

बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे को लेकर सुनवाई करते हुए वाराणसी की जिला अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया है। अजय मिश्रा के एक सहयोगी पर मीडिया में सर्वे से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी की जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका पर हिंदू याचिकाकर्ताओं और यूपी सरकार को नोटिस जारी कर 19 मई तक जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जिस हिस्से में शिवलिंग मिलने की सूचना है, उसकी सुरक्षा की जाए, लेकिन मुसलमानों को मस्जिद में प्रवेश से ना रोका जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+