पंजाब: सरेआम बीच सड़क पर हिंदू नेता को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत

अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर से एक हिंदू नेता की हत्या कर दी गई है। पहले लुधियाना में आरएसएस के एक नेता की हत्या की गई और अब अमृतसर में अपराधियों ने एक हिंदू नेता को गोलियों से भून दिया। बीच सड़क पर नकाबपोश हमलावरों ने हिंदू संगठन के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

Hindu leader shot dead in Amritsar

हिंदू संघर्ष सेना के जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा बटाला रोड स्थित अपने एक दोस्त की दुकान के सामने खड़े होकर बाचतीच कर रहे थे कि सभी मोटरसाइकिल पर 4 लोग सवार होकर आए। चारों ने अपना चेहरा ढ़क रखा था। दो लोगों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और वहां से फरार हो गए। इस हमले के बाद विपिन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

डॉक्टरों के मुताबिक विपिन शर्मा को करीब 12 गोलियां लगी है। हिंदू नेता पर हुए इस हमले की पूरी वारदात सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 17 अक्टूबर को लुधियाना में आरएसएश नेता की हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+