Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिंदी दिवस पर टीवी एक्‍टर अनूप सोनी ने किया तंज, पोस्‍ट हुआ वायरल

हिंदी दिवस पर टीवी एक्‍टर अनूप सोनी ने किया तंज, पोस्‍ट हुआ वायरल

नई दिल्‍ली। हिंदी हमारी पहचान है। 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लेकर निर्धारित किया गया था कि हमारे भारत देश की राजभाषा हिंदी होगी। जिसके बाद से ही हर 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस के रुप में मनाते हैं। हिंदी दिवस पर अभिनेता और नेता राजबब्बर के दामाद और 'क्राइम पेट्रोल के होस्‍ट एक्टर अनूप सोनी ने एक ट्वीट करते हुए व्‍यंग्य किया है। अनूप सोनी का ये तंज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा और इस पर जमकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गलत हिंदी बोलने वाले को क्‍यूट और.....

गलत हिंदी बोलने वाले को क्‍यूट और.....

टीवी सीरियल बालिका बधू में जगिया के पिता और आनंदी के सुसुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनूप सोनी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक व्यंग्यपूर्ण पोस्ट किया। इस ट्वीट में लिखा है, 'जिस देश में अंग्रेजी गलत बोलने पर मजाक उड़ाया जाता, छोटा महसूस कराया जाता है और हिंदी गलत बोलने वालों को cute कहा जाता है उस देश के वासियों को हिंदी दिवस की बधाई। #हिंदी_दिवस #हिंदी हैं हम #HindiDiwas2020'' । इस तरह अनूप सोनी ने हिंदी दिवस पर हिंदी बोलने वालों को लेकर बनाए जाने वाले मजाक पर गुस्‍सा दिखाते हुए ये तंज किया है।

यूजर्स बोले सही बात

यूजर्स बोले सही बात

अनूप सोनी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिकांश यूजर्स अनूप की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि एकदम सही बात कही है।वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात पर अनूप सोनी का 'क्राइम पेट्रोल' वाला सिग्नेचर डायलॉग स्टाइल में लिखा कि सर इसीलिए हम ऐसे लोगों से सावधान भी रहते हैं और सतर्क भी।

अनूप सोनी ने इन टीवी सीरियल से पाईं लोकिप्रियता

अनूप सोनी ने इन टीवी सीरियल से पाईं लोकिप्रियता

बता दें एक्‍टर अनूप सोनी एक जाने-माने टीवी एक्टर और एंकर तो है ही साथ उन्‍होंने कुठ बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया है। अनूप सोनी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रहे हैं।अनूप ने करियर की शुरुआत डीडी 2 पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिया 'सी हॉक्‍स' और 'साया', बालिका बधू जैसे टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए है। हालांकि अनूप सोनी ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। अनूप सीआईडी सीरियल में भी नजर आए थे। अनूप सोनी को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम पेट्रोल से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में अनूप सोनी बॉबी देओल के साथ 'क्लास ऑफ '83' में भी दिखे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+