Hindenburg Research: अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च को लेकर SC का निर्णय कल, जानिए बड़ी बातें
Hindenburg Research: अडानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत इस पर बुधवार (03 जनवरी) को फैसला सुनाएगी। दरअसल, शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर तेजी से गिरे थे, जिससे अरबपति गौतम अडानी के ग्रुप को भारी नुकसान हुआ था। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर शेयर मार्केट को लेकर दावे किए जा रहे हैं।
शेयर मार्केट में अनियमितताओं को लेकर अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जुड़ी याचिकाओं पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच बुधवार (3 दिसंबर) को फैसला सुना सकती है। दरअसल, 24 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली थी। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडानी ग्रुप में शेयर को लेकर धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने सेबी की जांच और एक्सपर्ट कमिटी के सदस्यों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए, जिसे अदालत ने नकार दिया और मामले में 3 जनवरी, 2024 तक फैसला सुनाने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications