Video: हिमेश रेशमिया ने गलती से नेहा कक्कड़ को पहुंचाई चोट, इंडियन आइडल के सेट पर हुआ हादसा

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह संग शादी और अपना हनीमून मनाने के बाद एक बार फिर से काम पर लौट आई हैं। इन दिनों वह सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को जज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नेहा कक्कड़ ने हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर खुद के साथ हुए एक हादसे को फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

इंडियन आइडल के सेट पर चोटिल हुईं नेहा

इंडियन आइडल के सेट पर चोटिल हुईं नेहा

रियलिटी शो इंडियन आइडल में में जज के रूप में नजर आने वाली फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ विशाल ददलानी और गायक हिमेश रेशमिया भी शो को जज कर रहे हैं। सेट पर शूटिंग के दौरान इन तीनों के बीच जमकर मस्ती होती है, नेहा कक्कड़ अपने फनी कमेंट्स और अदाओं से सबका मनोरंजन करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन आइडल के शेट का एक वीडियो शेयर किया है।

हिमेश रेशमिया से गलती से हुई टक्कर

हिमेश रेशमिया से गलती से हुई टक्कर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ गलती से हिमेश रेशमिया का हाथ लगने के बाद चोटिल हो जाती हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन नेहा के चेहरे पर आए एक्सप्रेशन अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें काफी तेज चोट लगी है। वीडियो में, नेहा, हिमेश और विशाल ददलानी संभवतः शो के प्रोमो की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे रैंप पर चलते हैं और हर बार ऐसा करने पर गलती करते हैं।

नेहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

नेहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इसी बीच हिमेश रेशमिया पीछे से छलांग लगाते हैं तभी उनके बीच नेहा कक्कड़ का हाथ आ जाता है। हिमेश से हुई टक्कर में नेहा के दाएं हाथ में चोट आती है। हालांकि सब इस घटना को मजाक में उड़ा देते हैं। इस घटना का एक ब्लूपर वीडियो नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नेहा ने पोस्ट में लिखा, 'यह हमारे लिए अब तक का सबसे मजेदार वीडियो है।' बता दें कि इंडियन आइडल को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं और 19 दिसंबर को इसका भव्य प्रीमियर होगा।

शादी के बाद कैसी है नेहा की लाइफ?

शादी के बाद कैसी है नेहा की लाइफ?

बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद के अपने एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रोहनप्रीत से शादी के बाद उनकी जिंदगी बिल्कुल बदल गई है, लाइफ तो पहले से ही सुंदर थी लेकिन अब खूबसूरत हो गई है। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। रोहनप्रीत के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में यह कपल अपना हनीमून सेलिब्रेट करके लौटा है।

यह भी पढ़ें: "द कपिल शर्मा शो" में नेहा कक्‍कड़ के संग पहुंचे उनके नए नवेले पति रोहनप्रीत, चंदू ने बोली ऐसी बात कि कोई रोक न पाया हंसी, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+