'भगवान की भी कर रहे चोरी', छठे ज्योतिर्लिंग असम में होने का CM हिमंत विस्वा ने किया दावा, भड़कीं सुप्रिय सुले
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि "क्या भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र के हिस्से के लिए कुछ भी नहीं रखने का फैसला किया है? पहले महाराष्ट्र के उद्योग और रोजगार की चोरी हुई और अब सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत चोरी हो रही।

असम सरकार के पर्यटन विभाग का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। विज्ञापन के जरिए दावा किया जा रहा है कि असम का कामरूप भारत के छठे ज्योतिर्लिंग का स्थान है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की एक तस्वीर के साथ विज्ञापन 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों को डाकिनी हिल में आमंत्रित करता है। छठे ज्योतिर्लिंग की महिमा का विवरण देने वाले विज्ञापन से महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता परेशान नजर दिख रहे। उन्होंने कहा कि उद्योग के बाद अब महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की भी चोरी हो रही है।
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि "क्या भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र के हिस्से के लिए कुछ भी नहीं रखने का फैसला किया है? पहले महाराष्ट्र के उद्योग और रोजगार की चोरी हुई और अब हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत चोरी होने वाली है ....!" सुप्रिया सुले ने कहा कि जिस भीमाशंकर के विज्ञापन में कामरूप में होने का दावा किया गया है, वह महाराष्ट्र के पुणे जिले में है।
उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र का भीमाशंकर जिला भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में छठा ज्योतिर्लिंग है। पुणे को ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है। बहुत ही सुंदर क्षेत्र में स्थित यह मंदिर अनगिनत भक्तों के लिए पूजा स्थल है। लेकिन असम राज्य में भाजपा का शासन है। गुवाहाटी के पास पमोही में शिवलिंग को छठे ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रचारित करना शुरू कर दिया है। यह बहुत ही शरारती और असत्य प्रसार है।
Recommended Video

एनसीपी सांसद ने श्रीमद् आद्य शंकराचार्य के बृहद रत्नाकर स्तोत्र का हवाला देते हुए कहा कि यह ज्ञात है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग भीमा नदी और डाकिनी के जंगल का स्रोत है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीमाशंकर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। अब और क्या गवाही चाहिए?
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को असम सरकार के विज्ञापन पर तुरंत अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। सचिन सावंत ने ट्वीट किया कि बीजेपी ने न केवल महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोगों बल्कि सभी भारतीयों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
देश में कई ज्योतिर्लिंग (भगवान शिव का उद्भव) हैं। उनमें से 12 सबसे प्रसिद्ध हैं। डाकिनी का भीमशंकर यूं तो छठा ज्योतिर्लिंग है लेकिन यह महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र के अन्य ज्योतिर्लिंगों में त्र्यंबकेश्वर, पराली वजीनाथ, घृष्णेश्वर और औंध नागनाथ हैं।
यह भी पढ़ें- Child Marriage Law: 'जिन लड़कियों की शादी हो गई उनका क्या होगा, कौन करेगा देखभाल?' ओवैसी का CM हिमंत पर हमला












Click it and Unblock the Notifications