हर 6 महीने में दल बदलने वालों के लिए नीतीश कुमार मार्गदर्शक : हिमंत बिस्वा सरमा

पटना, 11 अगस्त। बिहार की राजनीति में उलटफेर के बाद जिस तरह से भाजपा को नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार पर हमले तेज कर दिए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैंने भी दल बदले हैं लेकिन नीतीश कुमार उन सभी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं जो हर 6 महीने में राजनीतिक दल बदलना चाहते हैं। सरमा ने कहा कि आप कैसे इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर से अगले 6 या 8 महीने में गठबंधन नहीं तोड़ देंगे।

himnata

बता दें कि नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के 8वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने एनडीए के साथ गठबंधन खत्म करके राजद, कांग्रेस,लेफ्ट दल और हम के साथ गठबंधन किया और नई सरकार का गठन किया। बुधवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि कैबिनेट के सदस्यों पर अभी बात साफ नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का चेहरा सामने आ सकता है। रिपोर्ट की मानें तो राजद को मंत्रिमंडल में बड़ा हिस्सा मिल सकता है।

गौर करने वाली बात है कि बिहार में यह बड़ा उलटफेर जदयू नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद हुआ। जिस तरह से आऱसीपी सिंह ने इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार पर बड़े हमले किए उसके बाद बिहार में सियासी समीकरण तेजी से बदलने लगे। नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई और इस बैठक के बाद मीडिया के सामने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया। इस्तीफा देने के कुछ समय के भीतर महागठबंधन ने उन्हें समर्थन का ऐलान कर दिया और नीतीश कुमार ने राज्यपाल के सामने नई सरकार के गठन का दावा पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+