असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने मनीष सिसोदिया को क्यों दी 'मानहानि' के मुकदमे की चेतावनी, जानिए पूरा मामला?

नई दिल्ली, 05 जून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी सफाई दी है। साथ ही, सिसोदिया पर भड़कते हुए कहा कि आधे-अधूरे कागजात मत दिखाइए, हिम्मत हो तो पूरी बात बताएं। भ्रष्टाचार के आरोपों पर हिमंत बिस्वा ने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए मनीष सिसोदिया को आपराधिक मानहानि के मुकदमे का सामना करने की भी चेतावनी दी है।

मनीष सिसोदिया ने क्या लगाया था आरोप ?

मनीष सिसोदिया ने क्या लगाया था आरोप ?

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 2020 में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर्स की कंपनियों को पीपीई किट की आपूर्ति के लिए सरकारी ठेके दिए। इसी दौरान पीपीई किट खरीदने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। सिसोदिया ने सवाल करते हुए पूछा कि भाजपा इस खुले भ्रष्टचार पर क्यों चुप है। उन्होंने पूछा कि क्या ये अपराध है नहीं है? 600 रुपए की किट 990 रुपए और 1680 रुपए में बेचना घोटाला है कि नहीं है?

Recommended Video

    Manish Sisodia के Assam CM Himanta Biswa Sarma पर कैसे गंभीर आरोप ? | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    असम के सीएम ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

    असम के सीएम ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

    सिसोदिया द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि जब देश भीषण कोरोना महामारी का सामना कर रहा था, तब असम के पास मुश्किल से कोई पीपीई किट हो। हिमंत बिस्वा ने कहा कि उनकी पत्नी ने कोरोना महामारी के दौरान सरकार को सैकड़ों किट मुफ्त में दान किए। साथ ही दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें याद है कि दिल्ली में असम के एक कोरोना पीड़ित का शव लेने के लिए 7 दिन इंतजार करना पड़ा था।

    सिसोदिया पर किया पलटवार, आपराधिक मानहानि के केस की चेतावनी

    सिसोदिया पर किया पलटवार, आपराधिक मानहानि के केस की चेतावनी

    हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में लिखा, ''ऐसे वक्त में जब पूरा देश सबसे भीषण महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट हो। मेरी पत्नी ने आगे आने और जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 पीपीई किट मुफ्त में दान करने का साहस किया। उन्होंने इसके लिए एक पैसा भी नहीं लिया।" हिमंत बिस्वा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सिसोदिया उपदेश देना बंद करें, आप जल्द ही आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+