कांग्रेस के CWC प्रस्ताव पर भड़के हिमंत सरमा, कर दी पाकिस्तान और तालिबान के बयानों से तुलना

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने फलस्तीन का समर्थन करने को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के विचारों की तुलना पाकिस्तान और तालिबान तक से कर दी है। उन्होंने कहा,'तुष्टीकरण के लिए देश हित को दांव पर लगा देना कांग्रेस के डीएनए में है।

असम के सीएम ने कहा कांग्रेस के प्रस्ताव में भी वही समानता मिलती है जो समानता पाकिस्तान और तालिबान के बीच मिलती है। उन्होंने उसका उदाहरण देते हुए कहा,' कांग्रेस ने हमास की आलोचना नहीं की। इजराइल पर आतंकी हमले की निंदा नहीं तक नहीं की। महिलाओं और बच्चों को बंधन बनाए जाने पर भी चुप्पी साध कर रखी है। उन्होंने कहा, देश के हित को तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दांव पर लगाना कांग्रेस के डीएनए में है।

Himanta Sarma Congress

कांग्रेस ने किया था फलस्तीन का समर्थन
अपनी CWC की मीटिंग में कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन किया। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताते हुए सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि वर्तमान संघर्ष को जन्म देने वाले अपरिहार्य मुद्दों सहित सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की जरूरत है। भारत के मुख्य विपक्षी दल की कार्य समिति ने बैठक में पारित प्रस्ताव में तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया और कहा कि वह फलस्तीनी लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+