दिलजीत से पंगा लेकर घिरी कंगना, हिमांशी खुराना बोलीं- 'इन्हें मेडिकल हेल्प की जरूरत, भारत छोड़कर जाएं...'

दिलजीत से पंगा लेकर फंसी कंगना, हिमांशी खुराना बोलीं- 'इन्हें मेडिकल हेल्प की जरूरत, भारत छोड़कर जाएं...'

Himanshi Khurana slams Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन विरोधी ट्वीट्स और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ से साथ ट्विटर पर भ‍िड़ कर विवादों में बनी हुई हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) से पंगा लेने के बाद पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों ने कंगना रनौत की आलोचना की है। बिग बॉस-13 फेम और पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना ने एक बार फिर कंगना रनौत पर निशाना साधा है। हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि कंगना रनौत को मेडिकल हेल्प की जरूरत है। हिमांशी खुराना ने लिखा है, इंडिया की हर चीज से इनको (कंगना) प्रोबलम है अब लोगों को इन्हें इंडिया छोड़ने की बात कहनी चाहिए।

कंगना रनौत ने किया हिमांशी को ब्लॉक

कंगना रनौत ने किया हिमांशी को ब्लॉक

कंगना रनौत ने आलोचना करने पर हिमांशी खुराना और रंजीत बावा को ब्‍लॉक कर दिया है। लेकिन जिनके साथ कंगना की बहस हुई है दिलजीत दोसांझ को उन्होंने ब्लॉक नहीं किया है।

हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''रंजीत बावा को ब्लॉक किया, हिमांशी को ब्लॉक किया लेकिन दिलजीत को क्‍यों नहीं किया है? क्‍योंकि करण जौहर की फिल्‍म्‍स की कितनी दिमाग लगाती है मैडम ये। कंगना जी बोलने की तमीज अक्ल सब बेच खाली है।''

Recommended Video

    Kisan Andolan: Kangana Ranaut के ट्वीट पर विवाद, BJP प्रवक्ता ने की माफी की मांग | वनइंडिया हिंदी
    हिमांशी खुराना ने कहा- कंगना को मेडिकल हेल्प की जरूरत है

    हिमांशी खुराना ने कहा- कंगना को मेडिकल हेल्प की जरूरत है

    एक दूसरे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में हिमांशी ने कंगना रनौत के उस ट्वीट को शेयर किया, जिसमें कंगना रनौत ने दिलजीत के लिए अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था। ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर कर हिमांशी ने लिखा, 'ये किस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल करती है। इन्हें (कंगना रनौत) मेडिकल हेल्प की जरूरत है।''

    इनको इंडिया छोड़ने की बात कहनी चाहिए: हिमांशी

    इनको इंडिया छोड़ने की बात कहनी चाहिए: हिमांशी

    हिमांशी ने अपनी अगली इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर लिखा, ''जिनसे इनको बदला लेना होता है सिर्फ उसको फंसाने के लिए ये पंगा लेती हैं। अब सुशांत के लिए चुप हैं, अब ड्रग्‍स वाले केस के बाद पॉप्‍युलर टॉपिक में नाक घुसाने की इनको आदत है। इंडिया की हर चीज से इनको प्रॉब्‍लम अब लोगों को इनको इंडिया छोड़ने की बात कहनी चाहिए।''

    कहीं सरकार के कहने पर तो ट्वीट नहीं करतीं कंगना: हिमांशी

    कहीं सरकार के कहने पर तो ट्वीट नहीं करतीं कंगना: हिमांशी

    हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर भी कंगना रनौत को जमकर लताड़ा है। हिमांशी खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा है, पता नहीं क्यूं ऐसा लग रहा है, जब किसानों का दबाव सरकार पर पड़ता है...तब ही डायरेक्शन के लिए कंगना को भेज देते हैं ताकी सब अपना फोकस खो दें। ये वो प्यादा है जो उस वक्त यूज होता है...जब किसी टॉपिक से लोगों का ध्यान हटाना हो।''

    कहां से शुरू हुआ कंगना और दिलजीत का पूरा विवाद

    कहां से शुरू हुआ कंगना और दिलजीत का पूरा विवाद

    कुछ दिनों पहले एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के किसान आंदोलन में शामिल होने की बात थी। इसी तस्वीर को कंगना ने शेयर कर महिला की तुलना शाहीन बाग वाली बिलकिस दादी से की। जिसके जवाब में दिलजीत ने वीडियो साझा कर लिखा, ''अपनी मैडम को समझाओं हमारी बुजुर्गों के साथ तमीज से पेश आएं।''

    'ओ, करन जौहर के पालतू...'- कंगना रनौत

    'ओ, करन जौहर के पालतू...'- कंगना रनौत

    दिलजीत के ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, ''ओ, करन जौहर के पालतू। जो दादी शाहीन बाग में अपने नागरिकता के लिए विरोध कर रही थीं, वही दादी जी किसानों के MSP के लिए भी आंदोलन कर रही हैं। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है, तुम लोगों ने? इसे तुरंत बंद करो।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+