हिमाचल प्रदेश में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढके पर्यटल स्‍थल

नई दिल्‍ली। Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटक स्‍थल पर शनिवार को जमकर बारिश हुई जिसके कारण अचानक से मौसम ने करवट ली और न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बर्फबारी से हिमाचल के पर्यटन स्‍थल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।

न्‍यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस, बढी ठंड

न्‍यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस, बढी ठंड

शनिवार को हुई बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों को बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक दिया। जिससे हिल स्टेशन जैसे केलोंग, मनाली, रोहतांग दर्रा समेत हिमाचल प्रदेश के अन्‍य पर्यटन स्‍थल और सुहावने नजर आने लगे। वहीं केलांग में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 मनाली में शनिवार को खिली धूप निकली

मनाली में शनिवार को खिली धूप निकली

यह सीज़न की पहली बर्फबारी थी जो कि लाहौल-स्पीति जिले में कीलोंग और इसके आस-पास के क्षेत्रों को बर्फ से भर दिया। मनाली के रोहतांग दर्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में बीती रात बर्फ़बारी हुई है जबकि मनाली शहर में शनिवार को खिली हुई धूप निकली।

5 नवंबर तक शुष्‍क रहेगा मौसम

5 नवंबर तक शुष्‍क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और मनाली में, जो लंबे समय से खिली हुई धूप निकली थी वहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.4 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मनाली से दिखने वाली पहाड़ियों में बर्फ थी। शिमला के पास के पर्यटन स्थल कुफरी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में यह 2.3 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारी ने कहा, "लाहौल और स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई।" उन्होंने बताया कि 5 नवंबर तक मध्यम और निम्न पहाड़ियों में मौसम काफी हद तक शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+