हिमाचल के CM जयराम ठाकुर दलाई लामा के जन्मदिन समारोह में वर्चुअली हुए शामिल, दी बधाई
नई दिल्ली, 06 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 87वें जन्मदिन समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनको बधाई दी। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने धर्मगुरू दलाई लामा जी को फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिस तरह से सेवा और दया का भाव लोगों के मन में जागृत किया है इससे न केवल तिब्बत के लोगों को बल्कि हर भारतवासी को प्रेरणा मिलती है। यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का आज 87वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। तिब्बती भाषा में 'लामा' को 'ब्ला-मा' कहा जाता है, जिसका मतलब होता है श्रेष्ठतम व्यक्ति। यह शब्द गुरु का ही मूल रूप है, जो सबका मार्गदर्शन करता है। ऐसा कहा जाता है कि यह नाम केवल एक ही व्यक्ति को मिल सकता है, लेकिन अब यह लामा साधना में विभिन्न उपलब्धियां हासिल कर चुके बौद्ध भिक्षुओं को भी प्रदान किया जाता है। हालांकि, इन सबमें दलाई लामा का स्थान सर्वोच्च है।
दलाई लामा तिब्बतियों पर हो अत्याचार के दौरान 15 दिनों का कठिन सफर पूरा करके 31 मार्च, 1959 को भारत आए थे, तभी से वह तिब्बत की संप्रभुता के संघर्ष कर रहे हैं। वर्तमान में वो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मैक्लोडगंज में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications