Lok Sabha Election Result 2019: हिमाचल में छाई बीजेपी लहर, जानें कौन सा उम्मीदवार कितने वोटों से जीता

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। प्रदेश में 'मोदी लहर' का असर दिखा और एक बार फिर कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई। यहां सभी 4 सीटों पर बीजेपी ने बाजी मार ली। इसी के साथ एक बार फिर बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दाैरान भी बीजेपी के नाम ही चारों सीटें रहीं थी। हमीरपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी व लगातार तीन बार सांसद अनुराग ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के बीच मुकाबला दिखा तो कांगड़ा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर व कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के बीच मुकाबला दिखा।

election 2019

मंडी से रामस्वरूप जीते
मंडी सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद व प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने 638441 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी व सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को 387812 के साथ हराया है। आश्रय शर्मा को 240184 वोट पड़े। रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार जीते हैं। पिछली बार हुए चुनावों में उन्हें 39856 के साथ जीत मिली थी। यह सीट चर्चा में इसलिए भी रही क्योंकि यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृहक्षेत्र भी है।

हमीरपुर से अनुराग जीते
नुराग ने लगातार चौथी बार जीत का चौका लगाया वहीं रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे। हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को रिकॉर्ड तोड़ करीब 387812 मतों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को कुल 668812 वोट पड़े हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को कुल 281000 वोट पड़े हैं। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा को 98 हजार वोटों से हराया था।

कांगड़ा सीट से किशन कपूर ने मारी बाजी
कांगड़ा सीट पर किशन कपूर ने कब्जा किया है। उन्होंने 466659 वोटों से जीत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल को हराया है। किशन कपूर ने 712133 वोट हासिल किए जबकि पवन काजल ने 245474 वोट हासिल किए। वहीं किशन कपूर की जीत के पीछे शांता कुमार का हाथ माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में शांता कुमार ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वहीं उनके शिष्य किशन कपूर को इस बार मैदान में उतारा गया था। किशन कपूर की जीत के साथ ही कांगड़ा में जीत के जश्न का माहौल है।

शिमला सीट से सुरेश कश्यप जीते
शिमला लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने 323659 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल को हराया है। सुरेश कश्यप ने 601306 वोय हासिल किए जबकि धनीराम शांडिल को 277647 वोट ही पड़े। शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ओक ओवर में लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।

रिकॉर्ड तोड़ 73 फीसदी के करीब हुई वोटिंग
उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 4 सीटों पर 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी मंडी सीट पर उतरे थे। कांगड़ा और हमीरपुर में 11-11 और शिमला में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इस वजह से यहां दो ईवीएम के जरिए वोटिंग हुई है। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में बीते 42 साल का वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा है और रिकॉर्ड तोड़ 73 फीसदी के करीब वोटिंग हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+