हिमाचल प्रदेश मतगणनाः 10 बजे तक की बड़ी बातें, पूर्ण बहुमत की तरफ भाजपा

हिमाचल प्रदेश के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों के 42 मतदान केंद्रों पर एक साथ मतगणना जारी है।
हिमाचल प्रदेश मतगणना की 10 बजे तक की सबसे बड़ी बातें-
- सुजानपुर में धूमल राजेंद्र राणा से पीछे चल रहे हैं।
- बीजेपी नेता सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से आगे।
- भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल 540 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- 10 बजे तक भाजपा ने रुझानों में हिमाचल में बहुमत प्राप्त कर लिया है। भाजपा 38 सीटों और कांग्रेस 22 सीटों व अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की सीट से 1162 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- सिरमौर के पांवटा में भाजपा उम्मीदवार सुखराम दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1923 मतों से आगे
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
- किन्नौर में जगत सिंह नेगी बढ़त बनाए हुए हैं।
- शिमला जिले के कसुमपटी में कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
- 9 बजकर 30 मिनट पर भाजपा 34 सीटों पर आगे निकलती दिख, कांग्रेस फिलहाल 20 पर ही अटकी रही।
- भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजनपुर सीट पर 600 वोटों से पीछे।
- कुल्लू विधानसभा से बीजेपी के दिग्गज नेता महेश्वर सिंह आगे।












Click it and Unblock the Notifications