Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिजाब विवाद: महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज के छात्रों ने भगवा गमछा पहन किया विरोध प्रदर्शन, हुआ हंगामा

बेंगलुरु, 08 फरवरी। कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब और भगवा के बीच शुरू हुए विवाद की खांई अब और गहरी होती जा रही है। हिजाब पहनकर कॉलेज आने वाले छात्रों के खिलाफ स्कूल के अन्य छात्रों ने भगवा गमछा और टोपी पहनकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले पर आज कर्नाटक हाई कोर्ट सुनवाई है, लेकिन इससे पहले ही मंगलवार को छात्रों के बीच एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में छात्र भगवा गमछा हवा में लहराकर जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

Hijab controversy Students of Mahatma Gandhi Memorial College protest wearing saffron gamcha

महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज के अधिकारी भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। एक छात्र ने कहा, 'उन पर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन उनमें से कुछ हिजाब पहनकर कक्षा में आए। अगर वे हिजाब पहने हुए हैं, तो हम भी भगवा गमछा पहनेंगे।' जबकि हिजाब पहने एक अन्य छात्र में कहा, 'हम इसे बचपन से पहनते आए हैं, अब वे हमसे इसे हटाने के लिए कैसे कह सकते हैं?'

Recommended Video

    Karnataka Hijab Case: Jai Shree Ram के जवाब में अकेली लड़की बोली Allah Hu Akbar | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: हिजाब पहनने को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच खतरनाक हथियार लेकर घुसे दो युवक हुए गिरफ्तार

    गौरतलब है कि 'हिजाब बनाम भगवा' विवाद कर्नाटक के कई स्कूल और कॉलेज में फैल चुका है। इस विवाद पर बोलते हुए एक छात्र ने कहा, 'उन्हें लगता है कि हिजाब कपड़े का एक टुकड़ा है। यह कपड़े का टुकड़ा नहीं है। हम बस हार नहीं मान सकते।' कॉलेज प्रशासन हिजाब या स्टॉल पहने छात्रों को प्रवेश देने से इनकार करने पर अड़ा हुआ है। विरोध तब भी हो रहा है जब कॉलेज वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। एक छात्र ने कहा, 'आज हमारी वार्षिक व्यावहारिक परीक्षाएं थीं, लेकिन उन्होंने हमें क्लास से बाहर निकाल दिया और हिजाब के बिना आने के लिए कहा। हमारी अगले सप्ताह वार्षिक परीक्षाएं हैं।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+