हिजाब पहनने को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच खतरनाक हथियार लेकर घुसे दो युवक हुए गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर में हिजाब पहनने को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस की सतर्तकता ने बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया। दरअसल, पुलिस ने सरकारी पीयू कालेज के पास घातक हथियार ले जाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य तीन लोग पुलिस से बचकर फरार हो गए। गिरफ्तार किये गए दोनों युवकों की पहचान अब्दुल मजीद और रजब के रूप में हुई है। दोनों आरोपित कुंडापुर के पास गंगोली गांव के रहने वाले हैं।

Recommended Video

      Karnataka Hijab row: कर्नाटक हिजाब विवाद में पढ़ाई नदारद, दो आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      hijab conflict two people arrested with lethal weapons udupi district

      इन दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इसी जगह पर छात्रों का हिजाब विवाद चल रहा है, जो स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक से पैदा हुआ था। कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि 'छात्राओं के हिजाब को उनकी शिक्षा के आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्‍य लूट रहे हैं, मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं। वह भेद नहीं करती।'

      वहीं कर्नाटक में स्कूल और कालेजों में हिजाब पहनने पर रोक पर कल कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में हिजाब पहनकर जाने की धमकी दी थी और सरकार को कार्रवाई करने की चुनौती भी दे डाली है। कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने कहा, 'हम हिजाब के रंग को स्कूल ड्रेस के रंग के मुताबिक करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हिजाब पहनना बंद नहीं करेंगे। मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनकर जाऊंगी और सरकार रोक सके तो रोक ले।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+