हिजाब विवाद के बीच दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्कूलों के लिए जारी किया ड्रेस कोड
नई दिल्ली, 25 फरवरी। कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति ने अपने स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी किया है । नगर निगम ने आदेश में कहा हर हाल में ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र धार्मिक पोशाक पहनकर स्कूलों में न आएं । आदेश में कहा गया ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
नगर निगम ने अपने आदेश में कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे स्कूल के बच्चे के लिए स्कूल की यूनिफार्म निर्धारित है, जिसमें स्कूल के बच्चे बहुत सुंदर दिखते हैं। नगर निगम ने ये भी ये कहा कि हम समय पर स्कूल की ड्रेस के रंग में परिवर्तन करते रहते हैं जिसमें स्कूल के बच्चे बहुत सुंदर दिखते हैं।
ये आदेश शिक्षा निदेशक दिल्ली नगर निगम ने दिया। जिसमें आगे लिखा गया कि इससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में आपस में एक दूसरे के प्रति अमीर गरीब को लेकर हीन भावना भी नहीं पैदा होती। अभी कुछ समय में देखने में आया है कि कुद अभिभावक अपने बच्चों को धर्म के वस्त्र पहना कर बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं ये किसी प्रकार से सही नहीं है,इस कद से बच्चों के भीतर असमानता की मनासिकता उत्पन्न हो जाएगी जो की उनके भविष्य के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है।
इसके साथ ही नगर निगम ने अपने निर्देश में लिखा इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा कि स्कूल के बच्चे केवल स्कूल प्रतियोगिताओं में उत्सव में ही अपने जरूरत के अनुसार ड्रस कोड में आ सकते हैं और साधारण दिनों में स्कूल युनिफार्म में उपस्थित होंगे।
Education Committee of South Delhi Municipal Corporation issues an order regarding dress code in its schools.
The order issued by the chairman of the Education Committee Chairman states that students shouldn't come to schools wearing religious attire, dress code to be followed pic.twitter.com/VjSsudCrLG
— ANI (@ANI) February 25, 2022












Click it and Unblock the Notifications